सर्दियों में महिलाओं का बदला फैशन ट्रेंड, अलीगढ़ के बाजार में वूलन टॉप्स की बढ़ी डिमांड
सर्दियों में महिलाओं के फैशन ट्रेंड में बदलाव आया है, पारंपरिक स्वेटर की जगह स्टाइलिश वूलन टॉप्स की मांग बढ़ी है।
-1794679791031_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पारंपरिक स्वेटर की जगह वूलन टॉप्स बने महिलाओं की पसंद।
टर्टल नेक, ऑफ शोल्डर, पेप्लम डिजाइन बाजार में छाए।
अलीगढ़ के बाजारों में स्टाइलिश वूलन टॉप्स की खूब खरीदारी।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सर्दियों का मौसम आते ही महिलाओं के पहनावे में भी फैशन का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। इस बार पारंपरिक स्वेटर के बजाय वूलन टॉप और स्टाइलिश निटेड वियर महिलाओं की पसंद बन रहे हैं। बाजार में टर्टल नेक वूलन टॉप, हाई नेक फिटेड टॉप, रिब्ड निटेड टॉप, क्राप्ड स्वेटर टॉप, ऑफ शोल्डर वूलन टॉप और पेप्लम वूलन टॉप जैसे डिजाइन खूब आकर्षित कर रहे हैं।
वहीं, ओवरसाइज्ड निटेड टॉप, कार्डिगन स्टाइल टॉप, फुल स्लीव फिटेड टॉप और कालर नेक स्वेटर टॉप भी महिलाओं को लुभा रहे हैं। इनकी खासियत है कि इन्हें जींस, ट्राउजर और स्कर्ट के साथ अलग-अलग अंदाज में पहना जा सकता है।
बाजारों में खूब खरीदारी
कॉलेज जाने वाली युवतियों से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं तक में इनका क्रेज देखने को मिल रहा है। आरामदायक होने के साथ स्टाइलिश लुक देने वाले ये वूलन टॉप इस विंटर सीजन में फैशन का नया ट्रेंड बन रहे हैं। रामघाट रोड से लेकर अमीर निशा और रेलवे रोड तक के बाजारों में इनकी खूब खरीदारी हो रही है।
अमीर निशा स्थित दुकान के संचालक रहमान ने बताया कि इस बार वूलन टॉप की कई नई वैरायटी बाजार में आई हैं। खासकर हाई नेक, टर्टल नेक और क्राप्ड वूलन टॉप की मांग अधिक है। युवतियां अब केवल गर्म कपड़ों को प्राथमिकता नहीं दे रही हैं, बल्कि डिजाइन और रंगों का भी खास ध्यान रख रही हैं।
ब्लैक, क्रीम, ब्राउन, मैरून और पेस्टल शेड्स सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग डिजाइन के टॉप खरीद रहे हैं। इनकी कीमत भी डिजाइन, कपड़े और क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग है।
दुकानदार अमन ने बताया कि इस बार हल्के और साफ्ट फैब्रिक वाले वूलन टॉप की मांग ज्यादा है। इन्हें जैकेट, कोट और श्रग के साथ भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। यही वजह है कि महिलाएं एक ही कपड़े को अलग-अलग तरीके से पहनकर अपना विंटर लुक तैयार कर रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।