विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में शिक्षिकाओं के कथित यौन उत्पीड़न पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, DM-SSP से मांगा जवाब

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Fri, 06 Nov 2026 12:59 AM (IST)

अलीगढ़ के एक निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं के कथित यौन उत्पीड़न का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. निजी स्कूल में शिक्षिकाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप।

  2. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

  3. डीएम और एसएसपी से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एक निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं के कथित यौन उत्पीड़न का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) तक पहुंच गया है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आयोग के उप निदेशक (मीडिया एवं संचार) जैमिनी कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी पत्र के अनुसार तीन नवंबर को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई है। खबर के मुताबिक शिक्षिकाओं की शिकायतों पर स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की थी। एक शिक्षिका ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि स्कूल मालिक का भाई उन्हें गलत नीयत से परेशान करता था।

केबिन में बुलाकर गलत तरीके से छूता और विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता था। दूसरी शिक्षिका ने भी इसी तरह के आरोप लगाए। दोनों ने 28 अक्टूबर से स्कूल जाना बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव; आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर आज मायावती करेंगी शक्ति प्रदर्शन

हाल ही में उन्हें नौकरी से हटाए जाने की बात भी सामने आई है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिकाओं के आरोपों को नकार दिया। प्रधानाचार्य ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में दूसरी शिक्षिका पर कई आरोप लगाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।