विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइबर अपराधियों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर को किया डिजिटल अरेस्ट, ₹20.82 लाख ठगे

Published: Fri, 06 Feb 2026 03:04 AM (IST)

अलीगढ़ में एक सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक को 'डिजिटल अरेस्ट' का झांसा देकर साइबर ठगों ने 20.82 लाख रुपये की ठगी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक से डिजिटल अरेस्ट का झांसा।

  2. साइबर ठगों ने 20.82 लाख रुपये की ठगी की।

  3. सीबीआई अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 20.82 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

अकराबाद निवासी सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के अनुसार सात जनवरी को उनके कीपेड मोबाइल पर साइबर ठगों की कॉल आई। सीबीआई का अधिकारी बताते हुए फोन करने वाले ने कहा कि आपका खाता मनी लांड्रिंग में प्रयोग हो रहा है। आप पर अपराध दर्ज है।

वारंट भी जारी हो गए हैं। घर पर पुलिस आने वाली है। वारंट भेजने के लिए व्हाट्सएप नंबर मांगा। पीड़ित ने व्हाट्सएप का इस्तेमाल न करने की बात कही तो शातिरों ने पत्नी या किसी और स्वजन का नंबर देने को कहा। बातों में आकर उन्होंने पत्नी का नंबर दे दिया।

पीड़ित के अनुसार इसके बाद वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि वह किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताएं। इतना धमका व डरा दिया कि वे किसी को कुछ नहीं बता पाए। शातिरों ने इसके बाद 13 जनवरी, 20 जनवरी, 21 जनवरी व 28 जनवरी को चार बार में अलग-अलग खातों से 20.82 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए।

इसके बाद उन्हें ठगी होने का आभास हुआ। एसएचओ साइबर थाना महेश त्यागी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन नंबरों पर रकम गई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में शिक्षक को लिफ्ट लेना पड़ा भारी... बदमाशों ने अगवा कर बेरहमी से की मारपीट, मोबाइल और नकदी छीनी