Aligarh News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, दूध में जहर मिलाकर बच्चों समेत खुद पीया; दोनों बेटों की मौत
गांव पिलखुनी निवासी कन्हैयालाल शराब पीने का आदी है। इसे लेकर उसका पत्नी अनीता से आए दिन विवाद होता रहता है। मंगलवार देररात दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद अनीता ने दूध में जहर मिलाकर बच्चों समेत पी लिया। अनीता ने अपने तीन वर्षीय बेटे पवन व तीन माह के बेटे अमन को भी दूध पिला दिया जिससे दोनों की मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अतरौली क्षेत्र के गांव पिलखुनी में ह्रदयविदारक घटना हुई। पति से विवाद के चलते पत्नी ने दूध में जहर मिलाकर पी लिया। साथ ही अपने दोनों बच्चों को भी दूध पिला दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गांव पिलखुनी निवासी कन्हैयालाल शराब पीने का आदी है। इसे लेकर उसका पत्नी अनीता से आए दिन विवाद होता रहता है। मंगलवार देर रात दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद अनीता ने दूध में जहर मिलाकर बच्चों समेत पी लिया।
अनीता की हालत गंभीर
अनीता ने अपने तीन वर्षीय बेटे पवन व तीन माह के बेटे अमन को भी दूध पिला दिया, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- बहन को सोने की अगूंठी देने की बात पर नाराज हुई पत्नी, भाई संग मिलकर कर दी पिटाई; शादी के माहौल में छाया मातम

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।