विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़: तुलसी रेजीडेंसी में अवैध निर्माण पर ADA की बड़ी कार्रवाई, हाई कोर्ट के आदेश पर होगा ध्वस्तीकरण

By Surjeet PundhirEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 07 Oct 2026 01:17 PM (IST)

अलीगढ़ के गांधीपार्क स्थित तुलसी रेजीडेंसी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए एडीए की टीम भारी पुलिस बल ...और पढ़ें

HighLights

  1. तुलसी रेजीडेंसी में अवैध निर्माण पर एडीए की कार्रवाई।

  2. भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद।

  3. हाई कोर्ट के आदेश पर होगा अवैध हिस्सा ध्वस्त।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गांधीपार्क क्षेत्र स्थित तुलसी रेजीडेंसी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए बुधवार को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की टीम पहुंच गई है। भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टीम मौके पर है, हालांकि अभी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा लेकर कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

तुलसी रेजीडेंसी में ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची एडीए की टीम

तुलसी रेजीडेंसी की पांच मंजिला इमारत में स्वीकृत मानचित्र से इतर किए गए निर्माण का मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा था। पूर्व में निर्माण के एक हिस्से का शमन (नियमितीकरण) कराया गया था, लेकिन जिस हिस्से को ध्वस्त किया जाना था, उसे हटाया नहीं गया। शिकायतकर्ता की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल किए जाने के बाद न्यायालय ने अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश दिए थे।

हाई कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त होगा अवैध निर्माण

कार्रवाई में देरी पर एडीए को अवमानना वाद में जवाब भी देना पड़ा। इसके बाद प्राधिकरण ने बुधवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का निर्णय लिया है। इमारत की ऊपरी मंजिल के अवैध हिस्से को ध्वस्त किया जाना प्रस्तावित है। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम तैनात है और अधिकारियों की निगरानी में आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में 8 अक्टूबर को निकलेगी राम बरात, कई रास्तों पर डायवर्जन; जाम से बचने को अपनाएं ये मार्ग

यह भी पढ़ें- जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों के अटके मामले अब होंगे हल, अलीगढ़ में नई व्यवस्था लागू