विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में 8 अक्टूबर को निकलेगी राम बरात, कई रास्तों पर डायवर्जन; जाम से बचने को अपनाएं ये मार्ग

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:03 PM (GMT+05:30)

अलीगढ़ में 8 अक्टूबर को श्री टीकाराम मंदिर से भव्य राम बरात निकलेगी, जिसके लिए पुलिस ने यातायात प्रबंधन की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 8 अक्टूबर को अलीगढ़ में भव्य राम बरात का आयोजन

  2. पुलिस ने शोभायात्रा के लिए यातायात डायवर्जन की योजना बनाई

  3. सड़क मरम्मत न होने पर वैकल्पिक मार्ग से निकलेगी राम बरात

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तीनों भाइयों के साथ राम दूल्हा बनेंगे...। अवध नगरी सजेगी...। बराती झूमेंगे...। आठ अक्टूबर को श्री टीकाराम मंदिर से निकलने वाली भव्य राम बरात में कुछ ऐसा ही माहौल होगा। बरात में किसी तरह का व्यवधान न हो। रास्ता सुगम रहे, इसके लिए पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

टीकाराम मंदिर, सेंटर प्वाइंट चौराहा से शुरू होने वाली शोभायात्रा समद रोड, रामघाट रोड, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, गुरुद्वारा रोड, छर्रा बस अड्डा, नौरंगाबाद पुल और जीटी रोड होते हुए अचलताल स्थित श्रीरामलीला मैदान पहुंचेगी। इसके लिए दोपहर तीन बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक यातायात में परिवर्तन किया गया है।

ये है रूट डायवर्जन

  • रामघाट रोड पर अतरौली की ओर से क्वार्सी चौराहा होकर शहर की तरफ आने वाले भारी और व्यावसायिक वाहनों को क्वार्सी चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा।
  • बोनेर तिराहे से एटा चुंगी होकर शहर की ओर आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसों को भी बोनेर तिराहे से वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा।
  • शोभायात्रा के आगे बढ़ने के साथ आंतरिक डायवर्जन भी लागू होगा।
  • शुरुआत में गांधीआई तिराहे से सेंटर प्वाइंट की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • बरात के गांधीआई तिराहा-रामघाट रोड पहुंचने पर क्वार्सी चौराहा और किशनपुर तिराहा से दुबे के पड़ाव की ओर आने वाले वाहन रोके जाएंगे।
  • बरात के गुरुद्वारा रोड पहुंचने पर मीनाक्षी पुल के नीचे से नौरंगाबाद पुल-जीटी रोड तथा नौरंगाबाद पुल से मीनाक्षी पुल की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • बरात के नौरंगाबाद पुल पहुंचने पर गांधीपार्क बस अड्डा और दुबे के पड़ाव से मदारगेट, हाथरस अड्डा व अचलताल की ओर जाने वाले वाहनों को भी रोका जाएगा।

एसएसपी नीरज जादौन के अनुसार डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा, ताकि शोभायात्रा के दौरान लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

रोड सही नहीं हुआ तो आगरा रोड से निकलेगी बरात

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल के अनुसार गुरुद्वारा रोड पर नगर निगम की ओर कार्य कराया जा रहा है। इस बारे में नगर आयुक्त से बात हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि आयोजन से पहले रोड सही कर दिया जाएगा। अगर मार्ग ठीक नहीं होता तो विकल्प के रूप में भी मार्ग तय किया गया है। ऐसी स्थिति में राम बरात को रामघाट रोड से मीनाक्षी पुल, दुबे का पड़ाव सब्जी बाजार, मदार गेट, आर्यसमाज रोड हुए रामलीला मैदान निकालेंगे।

यह भी पढ़ें- RMPSU में P.HD की 40% सीटें खाली, शोध पर्यवेक्षकों की तलाश तेज, 15 अक्टूबर तक आवेदन का मौका