विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime: अलीगढ़ में मर्डर..ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट, देखें CCTV वीडियो

Published: Sat, 15 Mar 2025 05:30 AM (IST)Updated: Sat, 15 Mar 2025 07:01 AM (IST)

अलीगढ़ के तेलीपाड़ा इलाके में सुबह 3.30 बजे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने हैरिस (25) नामक युवक पर ...और पढ़ें

अलीगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट (फोटो- वीडियो ग्रैब)
अलीगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट (फोटो- वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. घर के पास ही खड़ा था युवक, तभी बदमाशों ने कर दी फायरिंग
  2. पुलिस बोली हारिस पर हमला शायद आपसी रंजिश के कारण हुआ होगा
  3. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

 डिजिटल डेस्क, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार चार लोगों ने अपने घर के पास खड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी। युवक रमजान के मौके पर 'सहरी' (रमजान के उपवास से पहले मुसलमानों द्वारा खाया जाने वाला भोजन) का इंतजार कर रहा था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक को सात गोलियां लगी हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हारिस उर्फ ​​कट्टा के रूप में हुई है। घटना शुक्रवाक को करीब सुबह 3.15 बजे के आसपास हुई है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है। वह अपने घर के पास सड़क पर एक अन्य व्यक्ति के साथ सुबह 3.15 बजे के आसपास खड़ा था। दूसरा व्यक्ति एक किनारे पर बैठ जाता है, तभी हारिस की तरफ दो बाइक आकर रुकती हैं और उन पर सवाल बदमाश फायरिंक कर देते हैं।

हारिस भागने की कोशिश करता है लेकिन...

हारिस उर्फ कट्टा खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन बाइक के चलते समय उसे एक गोली लग जाती है। पीछे बैठा व्यक्ति हारिस पर दो बार और गोली चलाता है, जिसके बाद वह गिर जाता है और उसके साथ मौजूद व्यक्ति भागने लगता है। पहला शूटर गिरे हुए हारिस पर एक और गोली चलाता है और फिर वापस मोटरसाइकिल पर चढ़कर भाग जाता है।

जमीन पर गिरे हुए हारिस पर तीन गोलियां दागीं

इस बीच, दूसरी बाइक का पीछे बैठा व्यक्ति उतर जाता है और हारिस की ओर चलता है। वह गिरे हुए हारिस पर गोली चलाने की कोशिश करता है और उसे पता चलता है कि वह बंदूक कोक करना भूल गया है। ऐसा करने के बाद, वह हारिस पर तीन गोलियां चलाता है, बाइक पर चढ़ जाता है और दोनों दोपहिया वाहन वहां से निकल जाते हैं। वीडियो के अंत में हारिस सड़क पर पड़ा हुआ दिखाई देता है और अंत में एक व्यक्ति बाइक का पीछा करता हुआ दिखाई देता है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हारिस पर हमला शायद दुश्मनी का नतीजा था, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। साथ ही हारिस के क्रिमिनल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी में गोमांस तस्कर का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली; पांच साथी पहले ही हो चुके गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।