विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

56 करोड़ की लागत से बनेगा 650 मीटर लंबा पुल, 50 RCC और 6 स्टील बीम से एटा चुंगी फ्लाईओवर को मजबूती

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:08 PM (IST)

अलीगढ़ में एटा चुंगी फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिसमें 12 पिलर पर बीम रखने और एप्रोच ...और पढ़ें

एटा चुंगी चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए क्रेन से बीम रखते हुए। जागरण

एटा चुंगी चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए क्रेन से बीम रखते हुए। जागरण

HighLights

  1. एटा चुंगी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से जारी

  2. 12 पिलर पर बीम रखने और एप्रोच रोड का काम

  3. 56 करोड़ की लागत से 650 मीटर लंबा पुल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एटा चुंगी फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है। 12 पिलर खड़े होने के बाद उन पर बीम रखने का काम चल रहा है। फ्लाईओवर की मजबूती के लिए 50 आरसीसी के साथ छह स्टील के बीम भी रखे जा रहे हैं। इस बीच दोनों ओर एप्रोच रोड बनाने का काम जारी है। निर्धारित लक्ष्य मई 2027 से पहले इसे पूरा करने की तैयारी चल रही है।
एटा चुंगी चौराहे पर 650 मीटर लंबा फ्लाईओवर निर्माणाधीन है।

56 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है 650 मीटर लंबा फ्लाईओवर

यह फ्लाईओवर छर्रा अड्डा पुल से धनीपुर मंडी की ओर बनाया जा रहा है। फोरलेन फ्लाईओवर की चौड़ाई 18 मीटर होगी। इस समय धनीपुर मंडी और छर्रा अड्डा पुल की ओर एप्रोच रोड (पहुंच मार्ग) बनाने के लिए मिट्टी डालने का काम चल रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद सड़क बनाने का कार्य होगा।

दोनों ओर एप्रोच रोड बनाने का काम जारी, 12 पिलर पर खड़ा होगा

फ्लाईओवर के दोनों ओर की लंबाई 325-325 मीटर होगी। इसके साथ ही सुगम यातायात के लिए 5.5-5.5 मीटर के सर्विस रोड भी बनाए जाएंगे। इसकी अनुमानित लागत 56 करोड़ रुपये है। इस फ्लाईओवर के बनने पर क्वार्सी चौराहे की ओर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे होकर कमालपुर की ओर सीधे निकल जाएंगे। साथ ही छर्रा अड्डा और धनीपुर मंडी की ओर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर से सीधे निकल जाएंगे। इससे चौराहे पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

यह भी पढ़ें- काेचिंग में गला काट हुई थी शिक्षक की हत्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आगरा पुलिस को मिला जरूरी सुराग

फ्लाईओवर के लिए बीम रखने का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच दोनों ओर एप्रोच रोड बनाने काम भी जारी है।

-

अमित कुमार, सेतु निगम के सहायक अभियंता।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।