Weather Update: ठंड के साथ कोहरा करेगा परेशान, पढ़िए आगरा में आने वाले पांच दिनों के मौसम का हाल
Weather Update ताजनगरी में दिन का तापमान अब 24.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं 11.2 डिग्री सेल्सियस है न्यूनतम तापमान। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो से तीन दिन तक कोहरा छाया रहेगा। सुबह ठंडक परेशान करेगी। अभी बारिश की संभावनाएं नहीं हैं।
आगरा, जागरण संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ताजनगरी के मौसम को बदल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। कोहरा सुबह रहेगा। ठंड में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी हवा चलेगी। इससे दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी। वहीं अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री से. पर पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री से. है। मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते ताजनगरी के तापमान में बदलाव आ रहा है। सुबह ठंडी हवा चल रही है। इसकी गति सात से दस किमी प्रति घंटा है।
फिलहाल नहीं होगी बारिश
मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया के आगामी तीन से पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। हवा में नमी की अधिकता रहेगी।
आगामी दिनों का यह है तापमान
तारीख, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान
सात दिसंबर, 24, 11
आठ दिसंबर, 24, 11
नौ दिसंबर, 23, 10
दस दिसंबर, 23, 10
11 दिसंबर, 23, 10
तापमान डिग्री से. में है
ये भी पढ़ें...
स्कूलों में ठिठुरकर पहुंच रहे बच्चे
कांवेंट स्कूलों में सुबह के समय बच्चे ठिठुर कर पहुंच रहे हैं। साढ़े सात से आठ बजे के बीच कांवेंट स्कूल, मिशनरी और पब्लिक स्कूलों ने समय कर रखा है। कोहरा और ठंडी हवाएं सुबह के समय बच्चों की कंपकंपी छुड़ा रही हैं। अभिभावक भी ठिठुरते हुए अपने वाहनों से बच्चों को पहुंचा रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर अब पूरे तौर पर दिखने लगा है। सुबह का सूरज मध्यम रोशनी दे रहा है। दस किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाएं सुबह चुभ रही है तो सूरज के चढ़ने के बावजूद भी धूप हल्की लग रही है।