विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: झमाझम बारिश ने आगरा को दी उमस से राहत, देखिए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Published: Wed, 30 Jul 2025 08:04 AM (IST)

Weather Update आगरा में मंगलवार को दिनभर हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार ...और पढ़ें

Agra Weather News: वर्षा के बाद सुल्तानगंज की पुलिया सर्विस रोड पर हुए जलभराव के बीच निकलते वाहन सवार। जागरण
Agra Weather News: वर्षा के बाद सुल्तानगंज की पुलिया सर्विस रोड पर हुए जलभराव के बीच निकलते वाहन सवार। जागरण

HighLights

  1. आगरा में बारिश से उमस से राहत
  2. तापमान में आई गिरावट दर्ज
  3. मौसम विभाग का बारिश का अनुमान

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather News: शहर में मंगलवार को बादल झमाझम बरसे तो तीन दिन से उमस से बेहाल शहरवासियों को राहत मिली। सुबह से रात तक कई बार वर्षा होने से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने बुधवार को भी अच्छी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

शहर में शुक्रवार को वर्षा हुई थी। शनिवार, रविवार व सोमवार को बादल तो उमड़े थे, लेकिन बरसे नहीं थे। उमस अधिक रहने से शहरवासी बेहाल हो उठे थे।

सुबह से ही बदला नजर आया मौसम

मंगलवार को सुबह से ही मौसम बदला नजर आया। यमुना पार, ट्रांस यमुना कॉलोनी, कालिंदी विहार, टेढ़ी बगिया, क्षेत्र में सुबह 7:30 बजे के करीब वर्षा शुरू हाे गई। अन्य क्षेत्रों में बादल छाने के साथ हवा चलती रही। लोहामंडी, जयपुर हाउस, शाहगंज, आवास विकास कालोनी, ताजगंज आदि क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से 10:30 बजे तक वर्षा हुई। दोपहर 3:15 बजे के करीब पूरे शहर में एक साथ झमाझम वर्षा होने से मौसम सुहाना हो उठा। शाम और रात में भी वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि बुधवार को भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है। तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

28.5 एमएम वर्षा

शहर में मौसम विभाग के ताजमहल स्थित केंद्र पर मंंगलवार को सुबह से शाम 5:30 बजे तक 28.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई। रात को हुई वर्षा के आंकड़े इसमें शामिल नहीं हैं।

वर्षा के चलते मंगलवार को एमजी रोड और हाईवे पर जाम की स्थिति

वर्षा के चलते मंगलवार को एमजी रोड और हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहनों की लंबी लाइन के चलते पांच मिनट का रास्ता 45 मिनट में तय हो सका। दीवानी के पास एंबुलेंस फंस गई। दोपहर से लेकर रात तक एमजी रोड और हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। एमजी रोड की दो लेन पर बैरिकेडिंग के चलते सड़क संकरी हो गई है। जिसके चलते एक साथ दो बड़े वाहन नहीं निकल सकते हैं। दोपहर में वर्षा से खुद को बचाने के लिए दोपहिया वाहन चालक खड़े हो गए थे।

वर्षा के रुकते ही दोपहिया वाहन चालकों समेत अन्य राहगीर बड़ी संख्या में निकल पड़े। जिससे एमजी रोड पर भगवान टाकीज चौराहे से प्रतापपुरा तक जाम के हालात पैदा हो गए। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिसमें एंबुलेंस और स्कूली बच्चों के वाहन फंस गए।

यातायात पुलिस आवागमन को सुचारू करने में घंटों लगे। इधर, हाईवे पर खंदारी से सिकंदरा तिराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।

ये भी पढ़ेंः UP Weather News: आज लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी के इन जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

ये भी पढ़ेंः बुर्का पहन गलियों में घूमी महिला पुलिस, डिलीवरी ब्यॉय से मिली लीड... रोहिंग्या के गढ़ तपसिया में 'ऑपरेशन अस्मिता' की कहानी