यूपी पुलिस के सिपाही की करतूत, गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने की कोशिश, अब दहेज उत्पीड़न में फंसा
Agra Crime News In Hindi Today आरोप है कि दामाद रविकांत 10 लाख रुपये की मांग को लेकर बेटी का उत्पी़ड़न कर रहा है। ससुर रामवीर सिंह नोएडा में उप निरीक्षक हैं वह भी बहू का उत्पीड़न करते हैं। सैंया में सिपाही रविकांत उसके स्वजन के खिलाफ हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा शाहगंज थानें में दर्ज किया गया है। घटना के बाद से सिपाही फरार है।
जागरण संवाददाता, आगरा। पुलिस लाइन आवास में आरक्षी ने गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का प्रयास किया। आरोप है कि लोगों को आता देख सिपाही पत्नी को टक्कर मारकर भाग गया। घायल पत्नी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
औंछा (मैनपुरी) के रहने वाले बसंत कुमार ने बताया वह पूर्व फौजी हैं। बेटी पूजा की शादी फरवरी फिरोजाबाद के रविकांत से की थी। रविकांत वर्ष 2016 बैच का आरक्षी है। वर्तमान में सैंया थाने में तैनात है, पुलिस लाइन आवास रहते हैं। उनके साढ़े तीन वर्ष की धेवती है।
आरोप है कि मंगलवार सुबह पांच बजे रविकांत साढ़े तीन वर्षीय बेटी को कहीं छोड़ आया। तीन महीने की गर्भवती अपनी पत्नी पूजा को कमरे में बंद कर दिया। बेटी की खोजने के लिए वह पीछे के रास्ते से बाहर निकल आई। बेटी के बारे में पूछने पर पति मारपीट करने लगा।
ये भी पढ़ेंः Weather Update: एक बार फिर यूपी में बदलेगा मौसम, अगले 36 घंटे में भिगोएंगी बारिश की बूंदें, गर्मी से मिलेगा राहत!
पूजा ने किया रोकने का प्रयास
रविकांत कार से जाने लगा, पूजा ने रोकने का प्रयास किया तो उसे कार से कुचलने का प्रयास किया। दोनों के बीच विवाद होता देख परिसर में रहने वाले लोग वहां पहुंच गए। वहां रहने वाली महिलाओं ने पूजा को बचाया, रविकांत पूजा को टक्कर मारकर वहां से भाग गया। उसके पैर में चोट आई है। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पूजा का प्राथमिक उपचार कराया।
सिपाही पर दर्ज हुआ केस
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पूजा की तहरीर पर आरक्षी रविकांत पर हत्या का प्रयास, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें ससुर रामवीर, सास अलका और देवर सचिन को भी नामजद किया है। घटना के बाद सिपाही फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।