विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा ढाबा संचालक हत्याकांड: सिपाही जैकी चौधरी गिरफ्तार, बोला- शराब पार्टी में गाली-गलौज के बाद मारी गोली

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 13 Oct 2026 03:50 PM (IST)

आगरा में ढाबा संचालक बीटू लवानिया की हत्या के आरोप में सिपाही जैकी चौधरी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

HighLights

  1. ढाबा संचालक बीटू लवानिया की हत्या में सिपाही गिरफ्तार।

  2. शराब पार्टी में गाली-गलौज के बाद मारी गोली।

  3. पुरानी रंजिश और प्रेमिका की आत्महत्या भी कारण।

जागरण संवाददाता, आगरा। ढाबा संचालक बीटू लवानिया के हत्यारोपित सिपाही जैकी चौधरी को पुलिस ने सोमवार को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सिपाही जैकी चौधरी ने शुक्रवार की रात अपने दोस्तों, देवा और रवि के साथ शराब पार्टी की थी। पार्टी के बाद तीनों ढाबा संचालक बीटू के पास पहुंचे।

करीब दो वर्ष पहले बीटू और सिपाही के बीच एक पार्टी के दौरान कुछ कहासुनी हो गई थी। दोनों उस बात को भूल चुके थे। शुक्रवार की रात को शराब पार्टी के दौरान बीटू लवानिया और सिपाही के बीच नशे में उसी बात को लेकर दोबारा विवाद होने लगा।

सिपाही ने बताया कि बीटू ने उसे मां-बहन की गाली दी। जिसका उसने विरोध किया, जिस पर बीटू ने कहा कि वह उससे नहीं डरता है, उसे जो करना है वह कर ले। इस पर वह घर गया और पिस्टल लेकर आया।

बीटू को डराने के लिए पहले किया जमीन पर फायर

बीटू को डराने के लिए उसने जमीन पर फायर किया। सिपाही ने बताया कि पिस्टल देखकर भी डरने की जगह बीटू ने दोबारा गाली दी तो उसने सीधे उसमें गोली दाग दी। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि आरोपित से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। 

सिपाही की प्रेमिका ने कर ली थी आत्महत्या

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सिपाही जैकी चौधरी की सदर क्षेत्र में रहने वाली प्रेमिका ने वर्ष 2012 आत्महत्या कर लिया था। मामले में सदर थाने में सिपाही के विरुद्ध आत्हत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इलाके के सभी लाेग उक्त मामले को जानते थे। उसे प्रेमिका की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए ताना मारते थे।

यह भी पढ़ें- आगरा में सिपाही ने सरकारी पिस्टल से की ढाबा संचालक की हत्या, पत्नी ने मुख्यमंत्री से मांगा न्याय

सिपाही ने दी जानकारी

सिपाही ने बताया कि प्रेमिका की शादी हो गई थी।  वह गुजरात चली गई थी। पुलिस में भर्ती होने के बाद भी उसकी प्रेमिका से बातचीत होती रही थी। वह नौकरी से गैर हाजिर होकर प्रेमिका के पास गुजरात चला गया था। एक महीने से अधिक उसके पास रहा था। इस दाैरान प्रेमिका से नौकरी पर वापस लौटने की बात की। प्रेमिका ने गुजरात में आत्महत्या कर ली थी। स्वजन उसका शव यहां लेकर और सदर थाने में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रेमिका की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराने पर वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

यह भी पढ़ें- पति ने बेडरूम में लगाए CCTV, सास देखती है लाइव! आगरा में ससुरालियों की अजीब डिमांड