पत्नी का दर्द: पति ने बेडरूम में लगाए CCTV, सास देखती है लाइव! आगरा में दहेज की डिमांड पूरी नहीं हुई तो पीटा
दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को प्रताड़ित किया और बेडरूम सहित पूरे घर में कैमरे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना।
पति ने बेडरूम सहित घर में कैमरे लगवाए।
पीड़िता ने ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
जागरण संवाददाता, आगरा। दहेज की मांग पूूरी नहीं होने पर पत्नी को प्रताड़ित करने के साथ ही पति ने बेडरूम में कैमरे लगवा दिए। विरोध करने ससुराल वालों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ताजगंज थाने में पति और ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
ताजगंज निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आठ महीने पहले ट्रांस यमुना के अजय से हुई थी। शादी में मायके वालों ने 20 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद भी ससुराल वाले दो लाख रुपये और मांग रहे थे।
बेडरूम सहित पूरे घर में लगवा दिए कैमरे
पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल वालों ने 25 मई को उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। दो दिन बाद उसे वापस ले गए तो पूरे घर के साथ ही बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। उसके घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया। पति ने 17 सितंबर को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान भी साथ रखने से मना कर दिया।
इंस्टाग्राम पर मित्रता के बाद युवक ने किया शोषण
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि 16 वर्ष की आयु में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर कुनाल राजपूत से हुई थी। दोनों के बीच मुलाकात होने लगी। कुनाल उसे नशीला पदार्थ मिला शीतल पेय देता, जिसे पीकर वह बेहोश हो जाती थी। कई बार युवक से पूछा लेकिन वह टाल देता। आरोपित ने इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर उसके नाम से कई आईडी बनाईं। जिस पर उसे मैसेज भेजने की कहता। उस पर घर से भागकर शादी करने का दबाव बनाया।
यह भी पढ़ें- एसएसपी श्लोक कुमार ने चलाई 'तबादला एक्सप्रेस': 23 दरोगा का किया ट्रांसफर, मथुरा पुलिस लाइन से 11 को मिली नई तैनाती
युवती ने आरोपित युवक कुनाल राजपूत और उसके स्वजन पर दर्ज कराया मुकदमा
आरोपित 28 जुलाई को उसे जबरन ग्वालियर लेकर गया। स्वजन को पता चला तो वह अपने साथ ले गया घर ले आए। एक सप्ताह बाद कुनाल ने संपर्क किया और बहाने से अपने साथ घर लेकर गया। आरोप है कि वहां कुनाल उसके स्वजन ने जबरन कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देकर अपने समर्थन में शादी करने का वीडियो बनाया। उसे प्रयागराज ले जाकर कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराके मंदिर में शादी कराई।
यह भी पढ़ें- किसी के झांसे में आएं... मथुरा डीएम सीपी सिंह को आखिर क्यों करनी पड़ी जनता से अपील?
16 वर्ष की आयु में इंस्टाग्राम पर हुई थी मित्रता, शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप
स्वजन ने आठ अगस्त को उसकी गुमशुदगी के दर्ज करा दी। दो दिन बाद वह परिवार के पास लौट आयी। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित कुनाल राजपूत, उसके माता-पिता और चाचा-चाची के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
