विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC रोलबैक को लेकर आगरा में प्रदर्शन, ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ धरने पर बैठे सैकड़ों लोग; पुलिस-PAC तैनात

Published: Sun, 20 Sep 2026 10:49 AM (IST)

Agra News: यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर आगरा के खंदौली में सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ धरने पर बैठ ...और पढ़ें

Agra News:

Agra News:

HighLights

  1. यूजीसी रोलबैक की मांग पर खंदौली में ग्रामीणों का धरना।

  2. सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मुड़ी चौराहे पर जुटे।

  3. मुड़ी चौराहे पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर आंदाेलन कर रहे सैकडों ग्रामीण रविवार की सुबह खंदौली में धरने पर बैठ गए। पूर्व एलान के तहत बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मुड़ी चौराहे पर पहुंचे, ट्रैक्टरों को सड़क किनारे खड़ा करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हंगामे व बवाल की आशंका को देखते हुए मुड़ी चौराहे पर पुलिस-पीएसी तैनात है। अधिकारी धरना देते प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

agra police small dehat

पुलिस की टीम तैनात

सवर्ण समाज कर रहा है आंदोलन

यूजीसी रोलबैक को लेकर सवर्ण समाज एवं विभिन्न संगठनों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। शुक्रवार को बड़़ी संख्या में विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। जिस पर हाईवे से लेकर शहर तक जगह-जगह पुलिस एवं पीएसी तैनात रही थी। सुबह से लेकर शाम तक जगह-जगह प्रदर्शन और हंगामा हुआ था। एत्मादपुर के सवाईं गांव में पुलिस और पीएसी तैनात रही थी।

दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मुड़ी चौराहे पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारी

इसी क्रम में विभिन्न संगठनों एवं ग्रामीणाें द्वारा रविवार सुबह खंदौली के मुड़़ी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया गया था। सतर्कता के चलते पुलिस और पीएसी वहां पर पहले से तैनात थी। दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ ग्रामीण रविवार सुबह दस बजे मुड़ी चौराहे पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियाें से बातचीत करके उनसे धरना प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- आगरा मेट्रो निर्माण में लापरवाही: महिला पर गिरा Metro का मलबा, बाल-बाल बचा परिवार

यह भी पढ़ें- आगरा में किसानों का फर्जी खाता खोल डकार गए 20 करोड़ का अनुदान, उद्यान विभाग के पूर्व उप निदेशक पर उठे सवाल