आगरा मेट्रो निर्माण में लापरवाही: महिला पर गिरा Metro का मलबा, बाल-बाल बचा परिवार
Agra News: आगरा के सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान लापरवाही से मलबा गिरने से एक महिला घायल हो ...और पढ़ें

Agra News: फाइल।
HighLights
आगरा मेट्रो निर्माण में लापरवाही से महिला पर गिरा मलबा।
अल्लाह बख्श चौराहे पर परिवार के साथ जा रही थी महिला।
सुरक्षा उपायों की कमी पर सवाल, अज्ञात के खिलाफ FIR।
जागरण संवाददाता, आगरा। मेट्रो की बडी लापरवाही सामने आयी है। सदर क्षेत्र में अल्लाह बख्श चौराहे पर शनिवार को परिवार के साथ जा रही मधु नगर निवासी सीमा पर मेट्रो का मलबा कर्मचारियों ने गिरा दिया। जिसमें सीमा चोटिल हो गईं। महिला का आरोप है कि कार्य करने के दौरान वहां पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए गए थे।
महिला ने सदर थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लापरवाही की जांच की जा रही है।
पिलर का काम करते कर्मचारियों ने मलबा नीचे फेंक दिया
सदर के मधु नगर स्थित कमल विहार निवासी सीमा पत्नी सिकंदर ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे वह अपने बेटे-बेटी और नाती के साथ जा रही थीं। सदर क्षेत्र में अल्लाह बख्श चौराहे पर मेट्रो पिलर काम करते कर्मचारियों ने पूरा मलबा नीचे फेंक दिया। जो जिसमें वह चोटिल हो गईं। वह और उनका परिवार बाल-बाल बचा। पूरा परिवार दहशत में आ गया, पीड़िता ने मेट्रो द्वारा कार्य के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर भी सवाल खड़े किए हैं।
