आगरा में टैंकर और ट्रॉला की टक्कर: सड़क पर बहा हजारों लीटर डीजल, ड्रम-बाल्टी लेकर भरने को दौड़े लोग
आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एत्मादपुर के पास एक डीजल टैंकर और ट्रॉला की टक्कर हो गई। हादसे में हजारों लीटर ...और पढ़ें

सड़क पर बहते डीजल को भरने में जुटे स्थानीय लोग। जागरण
HighLights
एत्मादपुर में डीजल टैंकर और ट्रॉला की टक्कर हुई।
हादसे में हजारों लीटर डीजल सड़क पर फैल गया।
स्थानीय लोगों ने फैले हुए डीजल को इकट्ठा करना शुरू किया।
संवाद सूत्र, एत्मादपुर (आगरा)। आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन ऑयल डिपो (आईओसी डिपो) के सामने सड़क पार कर रहे डीजल से भरे टैंकर में ट्रॉला ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर में भरा डीजल सड़क पर फैलने लगा। गनीमत ये रही कि हादसे के बाद आग नहीं लगी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया।
शनिवार सुबह एत्मादपुर के आईओसी डिपो से डीजल लेकर फिरोजाबाद की और जा रहे टैंकर में ट्रॉला ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉला में लड़े गर्डर टैंकर में घुस गए, जिससे टैंकर से डीजल सड़क पर फैलने लगा।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
सड़क पर फैल रहे डीजल को भर ले गए बस्ती के लोग
सड़क पर डीजल फैलने की खबर मिलने के बाद बस्ती के लोग उसे भरने में लग गए। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि आईओसी के अधिकारी नहीं पहुंचे। बताया जाता है कि टैंकर में करीीब 12 हजार लीटर डीजल था और हादसे के बाद करीब 3 हजार लीटर डीजल फैल गया है।
