विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परिवहन आयुक्त के आदेश, अब RTO में नकद भुगतान बंद... ऑनलाइन जमा होगी फीस

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:14 AM (IST)

आगरा आरटीओ कार्यालय में अब वाहन और सारथी सेवाओं के शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। परिवहन आयुक्त ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आरटीओ में वाहन व सारथी सेवाओं का शुल्क डिजिटल होगा

  2. नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड से भुगतान संभव होगा

  3. पारदर्शिता बढ़ेगी, नकद लेन-देन के जोखिम कम होंगे

जागरण संवाददाता, आगरा। आरटीओ कार्यालय में वाहन और सारथी से जुड़ी सेवाओं के शुल्क के भुगतान में अब डिजिटल माध्यम को प्राथमिकता दी जाएगी। लोगों को भुगतान के लिए लंबी कतार में लगने से राहत मिलेगी। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों को डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं।

एआरटीओ प्रशासन विनय सिंह का कहना है कि शहरवासियों को वाहन और सारथी की सेवाओं के लिए नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्यूआर कोड और पीओएस मशीन के माध्यम से शुल्क जमा करने की सुविधा मिलेगी।

एआरटीओ ने कहा कि वाहन पंजीकरण शुल्क, पंजीकरण नवीनीकरण शुल्क, परमिट से जुड़ी फीस, जुर्माना, निरीक्षण और 18 सेवाओं का शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

डिजिटल विकल्प के लिए प्रेरित किया जाएगा

आरटीओ में आने वाले वाहन स्वामियों और चालकों को इन डिजिटल विकल्पों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाएगा। हर भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और नकद लेन-देन से जुड़े जोखिम भी कम होंगे। कहा कि विशेष परिस्थिति में लोग नकद भुगतान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कोसीकलां की 14 करोड़ की चोरी का 'चालाक चोर' दबोचा: 11 टीमों ने रात भर दी दबिश, पूर्व कर्मी ने चुराया था सोना

यह भी पढ़ें- राजस्थान का आगरा में जयपुर रियासत की संपत्तियों पर दावा, 1952 के विलय समझौते का हवाला