विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंबी छुट्टी और ताजमहल की दीवानगी: दशहरा तक भारी भीड़ की उम्मीद, इस बार बटेश्वर भी घूमकर आएं

Published: Sun, 18 Oct 2026 01:26 PM (IST)

लंबी छुट्टियों और दुर्गा पूजा के कारण ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को 26,759 पर्यटक आए, और दशहरा तक यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

ताजमहल।

ताजमहल।

HighLights

  1. लंबी छुट्टियों में ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़।

  2. शनिवार को 26,759 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया।

  3. भीड़ से बचने के लिए बटेश्वर जैसे विकल्प सुझाए गए।

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल पर लंबी छुट्टियों में पर्यटकों के उमड़ने की उम्मीद है। केंद्रीय कर्मचारियों और बैंक कर्मचारियों की छुट्टियां शनिवार से शुरू हो गईं, जो मंगलवार तक चलेंगी। राज्य कर्मचारियों की छुट्टियां रविवार से शुरू हाेंगी। प्रदेश में स्कूल व कालेज भी मंगलवार तक बंद रहेंगे। ताजमहल पर शनिवार को इसका असर भी देखने को मिला। 26 हजार 759 पर्यटक ताजमहल देखने आए, जो पिछले शनिवार को आए 25 हजार 159 पर्यटक आए।
दुर्गा पूजा के समय बंगाल में छुट्टियां रहती हैं। इन दिनों बंगाली पर्यटक घूमने के लिए निकलते हैं। वह ताजमहल देखने आते हैं।

मंगलवार तक हैं छुट्टियां, दुर्गा पूजा के समय आ रहे बंगाली

शनिवार से शुरू हुई लंबी छुट्टियों का असर ताजमहल पर देखने को मिला। सुबह और शाम के समय पश्चिमी गेट पर प्रवेश और सुरक्षा जांच को पर्यटकों की लाइन लगी।दिनभर में 26 हजार 759 पर्यटक आए, जिनमें 23 हजार 825 भारतीय और 2934 विदेशी शामिल थे। आगरा टूरिज्म डवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने बतराया कि इन दिनों ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। दशहरा तक छुट्टियां होने से अच्छी संख्या में पर्यटक आने की उम्मीद है।

बटेश्वर घूमकर आएं

दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों में ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पर्यटक परेशानी से बचने को बटेश्वर, सूर सरोवर पक्षी विहार और राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य का रुख कर सकते हैं। यहां उन्हें भीड़ का दबाव नहीं झेलना पड़ेगा।

ताजमहल पर पर्यटकों की स्थिति (पिछले कुछ शनिवार):अतिथि, भारतीय, विदेशी, कुल

  • 26 सितंबर, 24,589, 2331, 26920
  • 3 अक्टूबर, 36,392, 2200, 38,592
  • 10 अक्टूबर, 22,312, 2885, 25,197
  • 17 अक्टूबर, 23,825, 2934, 26,759

यह भी पढ़ें- आगरा में दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर रूट डायवर्जन: जानें प्रभावित मार्ग और वैकल्पिक रास्ते

यह भी पढ़ें- बारिश के बाद रात में गुलाबी ठंडक: आने वाले दिनों में कैसा रहेगा आगरा का मौसम, देखें ताजा अपडेट