विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: बुर्जा वाले हनुमान मंदिर दानपेटी चोरी का खुलासा, आरोपित नईम गिरफ्तार

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:37 AM (IST)

Agra News: अछनेरा पुलिस ने बुर्जा वाले हनुमान मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार ...और पढ़ें

Agra News:

Agra News:

HighLights

  1. अछनेरा पुलिस ने दानपेटी चोरी का किया खुलासा।

  2. आरोपी नईम उर्फ कलुआ को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  3. चोरी की रकम में से 6,350 रुपये बरामद किए गए।

संवाद सूत्र, अछनेरा (आगरा)। Agra News: थाना अछनेरा पुलिस ने बुर्जा वाले हनुमान मंदिर की दानपेटी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 6,350 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, अछनेरा के फरह रोड स्थित बुर्जा वाले हनुमान मंदिर से आठ सितंबर को दानपेटी चोरी हो गई थी। दानपेटी में करीब तीन महीने का चढ़ावा रखा हुआ था।

मंदिर में हर महीने लगभग 11 से 12 हजार रुपये का चढ़ावा आता था। मामले में मंदिर से जुड़े सत्यप्रकाश गौतम पुत्र स्वर्गीय हरिलाल गौतम, निवासी स्टेट बैंक के सामने अछनेरा ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपित के कब्जे से 65 सौ रुपये नकद बरामद

पुलिस आयुक्त आगरा, डीसीपी पश्चिम आदित्य कुमार और एसीपी शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने 19 सितंबर को आरोपी नईम उर्फ कलुआ पुत्र अफसर, निवासी मोहल्ला शेखान थाना अछनेरा, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 6,350 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि काम ठीक से नहीं चलने के कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर की दानपेटी से चोरी की थी।

यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली संकट गहराया: सात महीने में 1912 हेल्पलाइन पर शिकायतें चार गुना बढ़ीं

यह भी पढ़ें- सपा का 2027 चुनाव के लिए बड़ा प्लान: हर विधानसभा में बढ़ाएंगे 27 हजार वोट, PDA रथ से रायबरेली जाएंंगे अखिलेश

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, नईम उर्फ कलुआ के खिलाफ अछनेरा थाने में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 का मुकदमा संख्या 110/2024 तथा वर्ष 2026 का मुकदमा संख्या 241/2026 शामिल है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कुलदीप चौहान, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रखर कुमार और आरक्षी जितेंद्र चौधरी शामिल रहे।