विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेलमेट-रूमाल से छिपाया चेहरा, नौ घंंटे तक 450 KM दौड़ाई बाइक; आगरा पुलिस ने फिर ऐसे पकड़ा लुटेरा

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:37 AM (IST)

Agra News: आगरा पुलिस ने 31 अगस्त को भाई-बहन से हुई लूट का खुलासा करते हुए लुटेरे देवेंद्र चाहर को ...और पढ़ें

Agra News: पुलिस ने पकड़ा लुटेरा।

Agra News: पुलिस ने पकड़ा लुटेरा।

HighLights

  1. आगरा में भाई-बहन से हुई लूट का खुलासा।

  2. पुलिस ने 500 CCTV कैमरों से लुटेरे को दबोचा।

  3. देवेंद्र चाहर हत्या और चोरी में पहले भी जेल जा चुका।

जागरण  संवाददाता, आगरा। Agra News: लुटेरे ने हेलमेट लगाया, बाइक का नंबर छिपाया और चेहरे पर रूमाल बांध वारदात को अंजाम देने निकल पड़ा। भाई के साथ साथ बाइक पर ससुराल जा रही युवती के हाथ में बैग देख पांच किलाेमीटर तक पीछा किया। सुनसान इलाके में बैग लूटकर भाग गया।

लुटेरा बेफिक्र था कि पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकती। मगर, पुलिस ने भी एक कदम आगे चलते हुए वारदात से नौ घंटे पहले के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाना शुरू किया। लूट के शिकार भाई-बहन के घर से शमसाबाद मार्ग तक दस किमी तक कैमरों से लुटेरे का पीछा किया।

लुटेरे ने एक जगह अपने चेहरे से रूमाल हटाया और पुलिस को सुराग मिल गया। शुक्रवार को एकता पुलिस ने लुटेरे देवेंद्र चाहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित हत्या और चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

एकता क्षेत्र में 31 अगस्त को भाई-बहन का जेवरात से भरा बैग लूटा था

मलपुरा के गांव बरारा निवासी प्रमोद शर्मा 31 अगस्त को अपनी बहन पूजा को उसकी ससुराल शमसाबाद छोड़ने जा रहे थे। दिगनेर पुलिया पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने पर्स लूट लिया था। जिसमें मंगलसूत्र, सोने की चेन रखी थीं। पीड़ित ने एकता थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

हत्या और चोरी में पहले भी जेल जा चुका है आरोपित देवेंद्र चाहर

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि लुटेरे तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया। पीड़ित के साथ शाम करीब पांच बजे घटना हुई थी। पुलिस ने घटना से नौ घंटे पहले की सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक करना शुरू किया। जिसमें रोहता से अपाचे बाइक सवार भाई-बहन का पीछा करता दिखाई दिया। उसने सुनसान स्थान पर वारदात की थी।

कई किमी तक आरोपित ने अपना हेलमेट और रूमाल नहीं हटाया था। 500 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक करने के बाद आरोपित की पहचान देवेंद्र चाहर निवासी गांव बरारा मलपुरा के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- VIP कार नंबर 0001 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, फिरोजाबाद में 4.10 लाख में बिका

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में नीब करौरी बाबा धाम बनेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र, पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि पर भव्य कॉरिडोर 

जमानत पर आया था जेल से बाहर

आरोपित देवेंद्र चाहर ने पूछताछ में बताया कि वह स्नातक कर चुका है। वर्ष 2024 में मलपुरा में हत्या के मामले में जेल गया था। वर्ष 2025 में जमानत पर बाहर आया था। वह मथुरा में किराए पर जाकर रहने लगा। वृंदावन में लूट की योजना बनाई, लेकिन नाकाम रहा। जिसके बाद वह भरतपुर जाकर लूट करने का प्रयास किया। वह किरावली से सैया होते हुए ग्वालियर हाईवे पर आ गया। इसी दौरान उसे बाइक सवार भाई-बहन दिखाई दिए।

पीछा करके उनका बैग लूटकर भाग गया। उसने 450 किमी तक नौ घंटे बाइक चलाई। उसने सोने की चेन को गला दिया था। डीसीपी सिटी ने बताया कि आठ ग्राम सोना औेर घटना में प्रयुक्त बरामद की है।