विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डाकिया घर पर देगा 10 हजार रु: बैंक लाइन को बोलें टाटा, मुफ्त में निकाले खाते से रकम; ध्यान रखें ये बातें

Published: Sun, 11 Oct 2026 01:23 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 01:27 PM (IST)

डाकिया अब घर बैठे आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (AePS) के माध्यम से किसी भी बैंक खाते से 10,000 रुपये तक नकद ...और पढ़ें

प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर। जागरण

प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर। जागरण

HighLights

  1. डाकिया घर बैठे देगा 10 हजार रुपये नकद।

  2. आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (AePS) से निकासी संभव।

  3. बुजुर्गों, महिलाओं को बैंक जाने से मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, आगरा। बैंक से रुपये निकालने के लिए अब हर बार शाखा या एटीएम जाने की जरूरत नहीं है। शहरवासी भारतीय डाक विभाग की घर बैठे बैंकिंग सुविधा का लाभ ले सकते हैं। डाकिया आधार कार्ड की मदद से किसी भी बैंक के आधार से जुड़े खाते से नकदी निकालकर देगा। भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईपीपीबी) की इस सेवा से खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, पेंशनभोगियों और चलने-फिरने में परेशानी महसूस करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

आधार से जुड़े किसी भी बैंक खाते से निकलवा सकेंगे रुपये

प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर के प्रवर डाकपाल शशिकांत जैन ने बताया कि यह सुविधा आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एइपीएस) के माध्यम से मिलती है।

इस सुविधा से एक बार के लेनदेन में अधिकतम 10 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं।

डेबिट कार्ड या एटीएम पिन की जरूरत नहीं होती।

ग्राहक का आधार संबंधित बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए और बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही नकदी दी जाती है।

निवासी घर बैठे बैंकिंग सेवा के लिए आईपीपीबी के ग्राहक सेवा नंबर 155299 या 033-22029000 पर संपर्क कर सकते हैं।

फोन पर अनुरोध करते समय घर पर नकदी निकासी की सुविधा के बारे में बताना होगा।

सेवा उपलब्ध होने और समय मिलने के अनुसार डाककर्मी घर पहुंचकर लेनदेन पूरा करेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

खाते से रुपये निकालने के लिए आधार नंबर, संबंधित बैंक का नाम और बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी है। लेनदेन पूरा होने पर रसीद जरूर लें और मोबाइल पर आए संदेश से निकाली गई राशि की जांच करें। किसी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी, बैंक पिन या अन्य गोपनीय जानकारी न बताएं।

यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले: हर शुक्रवार मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, मिड डे-मील में बदलाव

यह भी पढ़ें- लिखना होगा हर हिसाब: डिब्बाबंद मिठाइयों पर पैकिंग और एक्सपायरी डेट अनिवार्य, मिठाई कब बनी-कब होगी खराब?