विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra: हाईवे पर रात भर शव को रौंदते रहे थे वाहन, अब राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से किया जवाब तलब

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Thu, 05 Jan 2023 09:24 AM (IST)

Agra News आगरा-दिल्ली हाईवे पर एक युवक के शव को वाहन रौंदते रहे। किसी ने भी मानवीय संवेदनाएं नहीं दिखाई। ...और पढ़ें

Agra News: हाईवे शव को रौंदते रहे वाहन, अब पुलिस आयुक्त से जवाब मांगा।
Agra News: हाईवे शव को रौंदते रहे वाहन, अब पुलिस आयुक्त से जवाब मांगा।

आगरा, जागरण टीम। राज्य मानवाधिकार आयोग ने नव वर्ष के पहले दिन आगरा-दिल्ली हाईवे पर कीठम झील के सामने शव को रात भर वाहनों से रौंदे जाने की घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायण ने मामले में आगरा के पुलिस आयुक्त से जवाब तलब किया है। आयोग ने पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच कराकर रिपोर्ट 10 जनवरी को आयोग के प्रयागराज स्थित कैंप कार्यालय, सर्किट हाउस में संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त के माध्यम से प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

हाईवे पर पुलिस का गश्त में है या नहीं

आयोग ने कहा है कि यह भी स्पष्ट किया जाए कि रात में हाईवे पर पुलिस गश्त का प्रबंध रहता है अथवा नहीं। रातभर शव इस तरह सड़क पर क्यों पड़ा रहा। इस प्रकरण में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उसकी रिपोर्ट भी 10 जनवरी को ही प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया है। आयोग ने दैनिक जागरण में ''रातभर शव को रौंदते रहे'' शीर्षक से प्रकाशित समाचार के माध्यम से घटना का स्वत: संज्ञान लेकर आगरा के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि दैनिक जागरण ने मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

गौरव की बहन ने भी उठाए हैं सवाल

दिल्ली-आगरा हाईवे पर भिंड के गोविंद नगर निवासी 28 वर्षीय गौरव पुत्र गंगा प्रसाद के शव को वाहन रौंदते रहे थे। वह हरियाणा के बल्लभगढ़ में आठ वर्ष से किराए पर रहते थे। दो जनवरी को भिंड से आगरा पहुंची गौरव की बहन अनीता ने शव को रौंदे जाने पर सवाल उठाए थे। बहन ने हत्या की आशंका जताई थी।

बहन ने उठाए हैं ये सवाल

  • गौरव का कोई रिश्तेदार आगरा में नहीं रहता, वह यहां क्यों आया था।
  • बल्लभगढ़ से भिंड के लिए सीधी बस आती है। इसके बावजूद वह टुकड़ों में यात्रा करके आगरा क्यों आता।
  • गौरव का शव जिस जगह मिला, वहां कोई बस स्टैंड नहीं है, फिर वहां क्यों उतर गया।
  • गौरव के पास कोई सामान नहीं मिला। उसका पर्स, मोबाइल गायब था। टूटी हुई सोने की चेन, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस मिला।

पुलिस निकलवा रही गौरव के मोबाइल की काल डिटेल

गौरव आगरा तक आया था।, उसकी इस दौरान किन लोगों से बातचीत हुई थी। यह सब जानने के लिए पुलिस गौरव के मोबाइल की काल डिटेल और लोकेशन निकलवा रही है। एक टीम को राष्ट्रीय राजमार्ग बने टोल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने को लगाया गया है। पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह ने घटना की प्रत्येक बिंदु से जांच करने के आदेश किए हैं।

ये भी पढ़ें...

Firozabad: खूंखार बंदरों का आतंक, चूड़ी गोदाम स्वामी की पत्नी पर झुंड ने किया हमला, छत से गिरकर महिला की मौत

बहन ने बल्लभगढ जाकर जुटाए साक्ष्य

दिल्ली-आगरा हाईवे पर भिंड के गोविंद नगर निवासी 28 वर्षीय गौरव पुत्र गंगा प्रसाद के शव को वाहन रौंदते रहे थे। वह हरियाणा के बल्लभगढ़ में आठ वर्ष से किराए पर रहते थे। दो जनवरी को भिंड से आगरा पहुंची गौरव की बहन अनीता ने शव को रौंदे जाने पर सवाल उठाए थे। बहन ने हत्या की आशंका जताई थी। बहन ने बुधवार को बल्लभगढ़ जाकर अपने स्तर से छानबीन की।

ये भी पढ़ें...

Bharat Jodo Yatra: 75 जिलों की 80 लोकसभा सीटों के हिस्से में राहुल के मात्र 25 घंटे, 'कंजूसी' न पड़ जाए भारी

बल्लभगढ़ से बस में बैठा था गौरव

बहन को पता चला कि गौरव 31 दिसंबर की शाम को सात बजे बल्लभगढ से बस में सवार हुआ था। उसके पास बैग था। देर रात वह बेहोशी की हालत में आगरा में पड़ा मिला था। वहां उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से किसी कर्मचारी ने गौरव के दोस्त को फोन किया था। उसे बताया था कि गौरव यहां भर्ती है। उसके साथ लूटपाट की आशंका है। जिस पर दोस्त ने अपने छोटे भाई को आगरा भेजा था। मगर, गौरव वहां नहीं मिला था। उसे अस्पताल से अपने साथ कोई ले गया था।