UP PET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, झांसी पैसेंजर का भी होगा विस्तार
रेलवे यूपी पीईटी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
यूपी पीईटी 2026 के लिए रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें।
आगरा-झांसी पैसेंजर का विस्तार, कई रूटों पर नई ट्रेनें।
परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त रेक व सुरक्षा व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (यूपी पीईटी) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पैसेंजर का भी विस्तार किया जाएगा। परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होगी। आगरा मंडल में करीब 197504 परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है। आगरा के 126089 और मथुरा के 71415 अभ्यर्थी शामिल हैं।
परीक्षा के दौरान मथुरा जंक्शन से लखनऊ के लिए 25 और 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आवश्यकतानुसार दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मथुरा से दोपहर दो बजे और शाम सात बजे ट्रेन रवाना होगी।
आगरा कैंट से मेरठ के लिए 24 और 29 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को दोपहर दो बजे और शाम सात बजे स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। वहीं, मथुरा जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा के लिए 25 और 30 अक्टूबर और एक नवंबर को शाम सात बजे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
मथुरा जंक्शन से लखनऊ के लिए भी चलेंगी स्पेशल ट्रेन
कानपुर सेंट्रल-मथुरा जंक्शन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 24, 29 और 31 अक्टूबर को संचालित होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात आठ बजे रवाना होगी। रास्ते में रूसा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा जंक्शन, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद और टूंडला जंक्शन पर ठहराव होगा। ट्रेन ईदगाह आगरा स्टेशन पर रात 1.10 बजे और आगरा कैंट पर रात 1.53 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 3.10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- हाथरस जंक्शन से दिल्ली के लिए दो नई ट्रेनें, त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत
यह भी पढ़ें- हाथरस में 145 करोड़ से बनेगा बाईपास: 8.2 KM होगा लंबा, इन गांवों को मिलेगी बड़ी राहत
तैयार रहेंगी रैक
आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर एक-एक अतिरिक्त रेक रखा जाएगा। जिससे जरूरत पढ़ने पर तत्काल अतिरिक्त ट्रेन का संचालन किया जा सके। रेलवे सुरक्षा बल और टिकट जांच कर्मचारियों की तैनाती के साथ स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली, हेल्प डेस्क और सूचना पट्टों के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी।
