Move to Jagran APP

क्या हैं मोदी सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल की प्राथमिकताएं?, ताजमहल रात 10 बजे तक खुलवाने का प्रयास, बैराज-सिविल एन्क्लेव...

लगातार दूसरी बार आगरा से सांसद बने प्रो. एसपी सिंह बघेल को दूसरी बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह यूं ही नहीं मिली है। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव दूसरी बार बड़ी जीत और बेदाग चेहरा इसका आधार बना है। पार्टी की ओर से लिए गए हर निर्णय और प्रयोगों में वे पूरी मेहनत से लगे और साबित करके दिखाया। इसका भी उन्हें इस बार लाभ मिला है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Mon, 10 Jun 2024 11:47 AM (IST)
क्या हैं मोदी सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल की प्राथमिकताएं?, ताजमहल रात 10 बजे तक खुलवाने का प्रयास, बैराज-सिविल एन्क्लेव...
मोदी सरकार में दूसरी बार राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली

जागरण संवाददाता, आगरा। मोदी-3.0 मंत्रिमंडल में रविवार को आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुने गए प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शपथ ग्रहण की। अब उन पर आगरा के विकास की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। कुछ अधूरी परियोजनाओं को पूरा कराना है तो कुछ नए कार्य भी होने हैं। दैनिक जागरण संवाददाता ने रविवार रात को उनसे फोन पर वार्ता की तो उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताईं।

सांसद एसपी सिंह बघेल ने बैराज, सिविल एन्क्लेव और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए काम करना अपनी प्राथमिकता बताया। आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह ताजमहल को देर रात तक खुलवाने का प्रयास करेंगे। प्रस्तुत हैं दैनिक जागरण प्रतिनिधि से हुई उनकी वार्ता के प्रमुख अंश...

प्रश्न: लगातार दूसरी बार आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से आपकी विजय हुई। अब मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में आपको स्थान मिल रहा है। इसका श्रेय किसे जाता है?

जनता जनार्दन के आशीर्वाद से ही यह संभव हुआ है। जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मैं अपनी जीत का श्रेय दूंगा।

प्रश्न: पिछले पांच वर्ष में ऐसे कौन से कार्य या परियोजनाएं हैं, जिन्हें आप मानते हैं कि पूरी नहीं हो सकीं और अब इन्हें पूरा करेंगे?

यमुना पर बैराज बनवाना, खेरिया एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण उनकी प्राथमिकता रहेगा। इसके लिए वह पूरे प्रयास करेंगे।

Read Also: UP News: क्यों हुई भाजपा की अयोध्या में हार और सपा गठबंधन की जीत?, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने खुलकर बताई ये बात

प्रश्न: आगरा में पर्यटन उद्योग महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इसको बढ़ावा देने के लिए अब तक कोई बड़े प्रयास सामने नहीं आए। अब आप क्या करेंगे?

आगरा में पर्यटकों के रात्रि प्रवास को बढ़ावा देने के लिए यहां नाइट लाइफ विकसित करना आवश्यक है। ताजमहल को रात 10 बजे तक खुलवाने और बैराज बनने पर उसके समीप रिवरफ्रंट डवलपमेंट कराने को वह प्रयास करेंगे।

Read Also: UP Politics: जानिए कौन हैं बीएल वर्मा जो यूपी की ये हॉट सीट गंवाने के बाद भी मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार मंत्री बने

प्रश्न: प्रदूषण रहित उद्योगों की स्थापना के लिए चर्चाएं बहुत होती हैं, लेकिन इस ओर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आगरा में देश के बड़े उद्योगपति अपने बड़े प्रोजेक्ट लेकर आएं, इसके लिए क्या करेंगे?

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, वाणिज्य मंत्री, उद्योग विभाग और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर आगरा में गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना को योजना बनाई जाएगी, जिससे कि यहां लोगों को रोजगार मिल सके।

प्रश्न: आगरा में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण को और प्रदूषित होने से बचाने के लिए क्या करेंगे?

अपने जन्मदिन और विशेष अवसरों पर मैं पौधारोपण करता हूं। हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए इस अब इसे शहरवासियों के सहयोग से अभियान के रूप में चलाया जाएगा, जिससे कि शहर में हरित क्षेत्र बढ़े।

प्रश्न: यमुना जल में प्रदूषण की स्थिति दिनों-दिन बढ़ रही है। इस ओर किए जा रहे प्रयासों का भी कोई असर नहीं हो रहा। आप केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के नाते यमुना के लिए क्या करेंगे?

यमुना एक्शन प्लान की मानीटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नालों को टैप कराने को प्रयास किए जाएंगे। इससे यमुना प्रदूषित होने से बचेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यमुना में डीसिल्टिंग कराई जाएगी।