Move to Jagran APP

UP News: क्यों हुई भाजपा की अयोध्या में हार और सपा गठबंधन की जीत?, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने खुलकर बताई ये बात

Mainpuri News In Hindi मैनपुरी पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं रखती है। चुनाव में भाजपा वोटों से नहीं बल्कि ईवीएम से जीती है। सत्ता के दबाव और प्रशासनिक अधिकारियों के बल पर प्रदेश में पांच सीटें पर सपा प्रत्याशियों को हराया गया। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को उसकी तानाशाही का जवाब देगी।

By prateek bhadoria Edited By: Abhishek Saxena Mon, 10 Jun 2024 09:34 AM (IST)
UP News: क्यों हुई भाजपा की अयोध्या में हार और सपा गठबंधन की जीत?, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने खुलकर बताई ये बात
Mainpuri News; मैनपुरी पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर बोला हमला

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। रविवार को मैनपुरी आए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने संविधान और आरक्षण बचाने के लिए सपा व गठबंधन को वोट दिया। 

नगर के आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश में तीसरे और प्रदेश में सपा नंबर एक की पार्टी बनी है। मैनपुरी की जनता ने डिंपल यादव को रिकॉर्ड मतों से जिताया है।

श्यामलाल पाल ने कहा, भाजपा ने 400 पार का जो सपना देखा था, उसे देश की जनता और किसानों ने उन सपनों को चूर कर दिया। सरकार द्वारा विपक्ष पर ईवीएम की बात न करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रशासनिक तंत्र ने ईवीएम के माध्यम से फर्रुखाबाद, अलीगढ़, मेरठ, फूलपुर और बांसगांव की सीटों को हरा दिया।

भाजपा की अयोध्या की हार पर दिया जवाब

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल अयोध्या में भाजपा की हार के सवाल पर कहा कि राम को लाने वाले अकेले भाजपा के लोग नहीं बल्कि सभी लोग हैं। इसी वजह से भगवान राम के आशीर्वाद से अयोध्या के लोगों ने पूरे मंडल में भाजपा को हरा दिया।

ये भी पढ़ेंः Sp Singh Baghel: क्यों मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, ये है प्रमुख कारण

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव केंद्र की राजनीति करके संसद में देश के समाजवादी विचारों की आवाज बनेंगे। करहल से किसने चुनाव लड़ने और नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला होगा।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: जानिए कौन हैं बीएल वर्मा जो यूपी की ये हॉट सीट गंवाने के बाद भी मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार मंत्री बने

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, महासचिव रामनारायण बाथम, एमएलसी मुकुल यादव, योगेंद्र पाल, देवेंद्र सिंह यादव, प्रो. केसी यादव, सतेंद्र पाल, संतराम यादव, केपी सिंह यादव, राजू चौधरी, रामशरण यादव, कमल वर्मा, अवधेश पाल, राघवेंद्र पाल, गौरव दयाल वाल्मीकि, नरेंद्र यादव, गोपालदास लोधी आदि मौजूद रहे। वहीं कस्बा करहल पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व एमएलसी अरविंद यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।