विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा छत्रपति शिवाजी म्यूजियम और यूनिटी मॉल का काम समय पर हो पूरा, डीएम मनीष के सख्त निर्देश

By Nirlosh KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 14 Oct 2026 02:24 PM (IST)

आगरा में डीएम मनीष बंसल ने छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम और यूनिटी मॉल परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ...और पढ़ें

डीएम ने किया छत्रपति शिवाजी म्यूजियम का निरीक्षण।

डीएम ने किया छत्रपति शिवाजी म्यूजियम का निरीक्षण।

HighLights

  1. डीएम मनीष बंसल ने परियोजनाओं का निरीक्षण किया

  2. गुणवत्ता और समय पर काम पूरा करने के निर्देश

  3. शिवाजी म्यूजियम 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में चल रही विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। डीएम मनीष बंसल ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम और यूनिटी मॉल का निरीक्षण किया। दोनों परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

शिल्पग्राम के समीप बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के भवन के काम को 30 नवम्बर तक पूरा किए जाने की समय सीमा निर्धारित है।

गुणवत्ता और निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

डीएम ने निरीक्षण में अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि म्यूजियम का काम निर्धारित समयावधि में हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और कार्यदायी संस्था से तय समय के अनुसार काम कराने पर जोर दिया। डीएम ने निर्देश दिए कि समय सीमा का पालन करते हुए निर्माण की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सदर बाजार तक पहुंची ट्रेन, मॉल रोड पर पहली बार दौड़ी आगरा मेट्रो; 3 KM का सफल ट्रायल रन

समय पर पूरा हो शिवाजी म्यूजियम और यूनिटी माल का काम

डीएम ने शिल्पग्राम में निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्माण कार्य की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के काम में तेजी लाई जाए और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए निर्माण को गति दी जाए।

यह भी पढ़ें- UP Weather: दिन में पसीना, रात में ठंडक; प्रयागराज के साथ यूपी का सबसे गर्म रहा आगरा

जिला उद्योग केंद्र द्वारा बनवाये जा रहे यूनिटी मॉल में एक जिला एक उत्पाद योजना के उत्पादों को स्थान मिलेगा। यूनिटी मॉल के काम के चलते शिल्पग्राम की पार्किंग को मई में सेल्फी प्वाइंट के पास शिफ्ट कर दिया गया था। लोक निर्माण विभाग यूनिटी माल का निर्माण कर रहा है।