12 साल बाद जोधपुर से जिस 50000 के इनामी को पकड़ा, उसने खोला प्यार का राज; जिसे अगवा किया उसी से कर ली शादी
आगरा में 2014 में एक किशोरी को अगवा कर शादी करने वाला मान सिंह 12 साल बाद जोधपुर से गिरफ्तार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
2014 में किशोरी को अगवा कर शादी की
12 साल बाद जोधपुर से मान सिंह गिरफ्तार
50 हजार का इनामी, न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया
जागरण संवाददाता, आगरा। जिसे अगवा किया, उसी से शादी कर ली। 12 वर्ष तक पुलिस खोजती रही, आरोपित जाेधपुर में जाकर रहने लगा। न्यायालय ने भी भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस ने 50 जार का इनाम घोषित कर दिया। मगर, 12 वर्ष बाद रिश्तेदार काे की गई एक काल ने पुलिस को आरोपित मान सिंह तक पहुंचा दिया। उसे जाेधपुर से गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भेज दिया।
सदर क्षेत्र के कौलक्खा निवासी मान सिंह के विरुद्ध वर्ष 2014 मे इलाके की एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
किशोरी के स्वजन द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन आरोपित को गिरफ्तार करके किशोरी को बरामद नहीं कर सकी।
सदर क्षेत्र से किशोरी को अगवा करने में वांछित 50 हजार का इनामी दबोचा
पुलिस ने वर्ष 2018 में आरोपित के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया। न्यायालय ने आरोपित मान सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया। एक सप्ताह पहले पुलिस को आरोपित मान सिंह के राजस्थान के जोधपुर के गांव मानपुरा में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया।
वर्ष 2014 में दर्ज हुआ था मुकदमा, जोधपुर में रह रहा था आरोपित
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह और युवती दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। प्रेमिका बालिग थी, उसके साथ अपनी मर्जी से गई थी। मगर, मुकदमा दर्ज होने के बाद वह डर गए, माेबाइल का प्रयोग बंद कर दिया। दोनों जोधपुर में जाकर रहने लगे थे। वहां पर मजदूरी कर रहा था। अपर पुलिस उपायुक्त सिटी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
