विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: दीवाली से पहले मिठाई विक्रेता ब्रज भोग के तीन ठिकानों पर एसजीएसटी की जांच, बिल न देने की शिकायत

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:15 AM (IST)

राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) ने आगरा में मिठाई विक्रेता ब्रज भोग मिष्ठान भंडार के तीन ठिकानों पर जांच ...और पढ़ें

ब्रज भोग मिष्ठान भंडार।

ब्रज भोग मिष्ठान भंडार।

HighLights

  1. एसजीएसटी ने आगरा में मिठाई विक्रेता ब्रज भोग के ठिकानों पर जांच की

  2. बिल न देने और बिक्री कम दिखाने की शिकायत पर हुई कार्रवाई

  3. मोती कटरा, जयपुर हाउस, लोहामंडी में 27 अधिकारियों की टीम जुटी

जागरण संवाददाता, आगरा। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) ने मंगलवार को मिठाई विक्रेता के तीन ठिकानों पर जांच की। दोपहर दो बजे शुरू हुई जांच रात 10 बजे तक जारी थी। तीन टीमों द्वारा की जा रही जांच में 27 विभागीय अधिकारी शामिल हैं। बिल नहीं दिए जाने और कच्चे माल की खरीद की अपेक्षा बिक्री कम दिखाए जाने के नजरिये से विभागीय टीमें जांच में जुटी हैं। 

जयपुर हाउस, मोती कटरा और लोहामंडी में की कार्रवाई

एसजीएसटी ने मंगलवार को योगेंद्र गुप्ता के ब्रज भोग मिष्ठान भंडार के तीन स्थानों पर जांच की। मोती कटरा और जयपुर हाउस स्थित ब्रांच के साथ ही लोहामंडी स्थित मैन्युफैक्चरिंग स्थल पर जांच की गई। मोती कटरा स्थित ब्रांच से ग्राहकों को बिल नहीं दिए जाने की शिकायत विभाग को मिली थी। इसके आधार पर यहां जांच की गई।

स्टाक और बिक्री के आंकड़े लेकर उनका विश्लेषण

मिठाई विक्रेता द्वारा अभिलेखों में दिखाए गए कच्चे सामान की खरीद की तुलना में बिक्री काफी कम दर्शाई जा रही थी। संयुक्त आयुक्त चंद्रकांत रल्हन ने बताया कि जांच जारी है। स्टाक और बिक्री के आंकड़े लेकर उनका विश्लेषण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- त्योहार से पहले बिगड़ा रसोई का बजट: चीनी के रेट में उछाल, आठ दिन में 10 Rs/ KG बढ़े, आगरा में आज का भाव

यह भी पढ़ें- त्योहार से पहले महंगाई की मार: सुहागनगरी में 10 रुपये प्रति किलो महंगा कांच, नई दरें कल से लागू