आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन: बाबा बाल योगी सपा में हुए शामिल, भाजपा पर बरसे सपाई
समाजवादी पार्टी ने आगरा में दलित महासम्मेलन आयोजित किया, जिसमें पश्चिमी यूपी के नेता शामिल हुए और भाजपा सरकार पर ...और पढ़ें

आगरा में आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव।
HighLights
सपा ने आगरा में दलित महासम्मेलन का आयोजन किया
नेताओं ने भाजपा सरकार को हटाने का संकल्प लिया
राजेन्द्र सिंह राठौर और बाल योगी सपा में शामिल हुए
जागरण संवाददाता, आगरा। यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी आगरा ने दलित महासम्मेलन किया। दलित महासम्मेलन में भाग लेने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों के नेता, जनप्रतिनिधि और पूर्व जनप्रतिनिधि आये हैं। कन्नौज से लखन सिंह तीन दिन में साइकिल चलाकर आये हैं। सपेरों का बड़ा ग्रुप भी आया है।
नगीना विधानसभा सीट से विधायक मनोज पारस ने कहा कि आने वाली सरकार पीडीए की सरकार होगी। हाल में हुए गठबंधन पर विश्वास मत करना यह भाजपा की सरकार बनाने के लिए हुआ है। दलित सपा के साथ हैं। भाजपा सरकार को हराकर बाबा साहब के संविधान को बचाने का काम करना।
मछली शहर की विधायक ने कही ये बात
मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि आगरा को हम ताजमहल के साथ ही क्रांति की धरती के रूप में भी जानते हैं। भगत सिंह ने यहां से ब्रिटिश सरकार को उखाड़ फेंका था। हम यहां से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। सच्चा सनातन मंच से नहीं आस्था और विश्वास से दिखाई देता है। आज प्रदेश अपराध में नम्बर वन है। बाबा साहब, महिलाओं और युवाओं का सम्मान नहीं करने वालों को 2027 में उखाड़ फेंकेंगे। पीडीए की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा, प्रदेश सामाजिक न्याय से चलेगा किसी की दादागिरी से नहीं
रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आये लोग पतंगें उड़ाना चाहते हैं। मुस्लिम समाज को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह बहकावे में आने वाली नहीं है। मन्दिरों का चंदा चुराने वाली सरकार को आना चाहिए या नहीं। पीडीए का नारा सरकार बदलने का है। प्रदेश सामाजिक न्याय से चलेगा किसी की दादागिरी से नहीं। लोग अखिलेश यादव की सोच को समझेंगे और साथ देंगे।
बाबा बाल योगी और राजेंद्र सिंह राठौर सपा में हुए शामिल
दलित महासम्मेलन में फिरोजाबाद से मेयर का चुनाव लड़े राजेन्द्र सिंह राठौर और आगरा के बाल योगी सपा में शामिल हुए हैं। अखिलेश यादव से दोनों ने सदस्यता ली है। बाल योगी ने कहा कि यहां के शिक्षा मंत्री यहीं का शिक्षक एमएलसी चुनाव हार गए। बाल योगी के सम्बोधन पर सभास्थल पर तालियां गूंज उठीं। बाल योगी ने कहा कि अखिलेश यादव पर 85 साल का स्वयं का और 50 साल का स्वयं का अनुभव है।
आगरा में जो भी सम्मेलन होता है, वह सपा के लिए शुभ होता है
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आगरा में जो भी सम्मेलन होता है, वह सपा के लिए शुभ होता है। नेताजी ने जब जब सम्मेलन किये तब-तब प्रदेश में सरकार बनी है। आज सम्मेलन ऐसे हो रहा है कि भाजपा एमएलसी चुनाव में बुरी तरह हारी है। जनता को भरोसा की भाजपा को सपा ही हरा सकती है। मैं सामान्य कार्यकर्ता। यह राम को लाये थे, राम हमें लाये है। 2024 में प्रदेश से भाजपा का सफाया हुआ है। महासम्मेलन से बहुत अच्छे ढंग से विदा करेंगे। पछुआ हवा चलेगी और पूर्व तक जाएगी। भाजपा 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी।
भाजपा ने पिछड़े व दलितों के आरक्षण को छीन लिया
सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा पैसा देकर और डराकर पीडीए के साथ आने से लोगों को दूर किया जा रहा है। भाजपा ने पिछड़े व दलितों के आरक्षण को छीन लिया। जाति-धर्म देखकर काम किया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।