Move to Jagran APP

Agra News: आटो की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, अज्ञात वाहन ने रौंदे, रिश्ते के मामा-भांजे की मौत

Road Accident In Agra आगरा में एत्मादपुर-बरहन मार्ग पर सड़क हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य गंभीर घायल हुए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaWed, 30 Nov 2022 09:43 PM (IST)
Agra News: आटो की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, अज्ञात वाहन ने रौंदे, रिश्ते के मामा-भांजे की मौत
Agra News: सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई।

आगरा, जागरण टीम। आगरा में बुधवार देर शाम भीषण हादसा घटित हो गया। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में बरहन-एत्मादपुर मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि तीन किशोर गंभीर रूप घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल आपस मामा-भांजे है।

बाइकों से भंडारा खाने जा रहे थे किशोर

गांव नवलपुर से पांच किशोर दो बाइकों पर सवार होकर गढ़ी महराम भंडारा खाने जा रहे थे। एत्मादपुर-बरहन मार्ग पर मितावली के समीप पेट्रोल पंप के सामने आटो ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। आटो की टक्कर से बाइक सवार पांचों किशोर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने किशोरों को रौंद दिया। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की खबर लगते ही किशोरों के परिजन भी रोते-बिलखते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ लिए। मृतकों व घायलों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें...

Mainpuri: डिंपल के समर्थक को आए केसी त्यागी, बोले- बहू का प्रचार कर रहे इसलिए जांच, अब छिनेगा शिवपाल से आवास

आपस में मामा भांजे हैं मृतक व घायल

सभी मृतक व घायल वाल्मीकि समाज से हैं और आपस में मामा-भांजे भांजे हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों में एक बच्चा अपनी बहन के यहां नवलपुर में रहकर बकरी चराता था। पांचों बच्चे गढ़ी महराम में भंडारा खाने जा रहे थे।