10वीं की छात्रा रिजा समीर बनीं 'ACP सदर', आगरा पुलिस ने छेडछाड़ और स्टंट में 15 आरोपितों को पकड़ा
आगरा में मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत छात्राओं ने एक दिन के लिए एसीपी कार्यालयों और थानों की कमान ...और पढ़ें

छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली एसीपी और थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी।
HighLights
मिशन शक्ति 6.0 में छात्राओं ने संभाली पुलिस कमान।
रिजा समीर बनीं एसीपी सदर, अन्य छात्राएं भी बनीं अधिकारी।
पुलिस ने स्टंट, छेड़छाड़ के 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, आगरा। मिशन शक्ति अभियान 6.0 पर पुलिस कमिश्नरेट में गुरुवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक दिन के लिए एसीपी कार्यालयों और थानों की जिम्मेदारी छात्राओं ने संभाली। वहीं, पुलिस ने स्टंट, छेड़छाड़ में 15 आरोपितो को पकड़ा। मामले में 14 मुकदमे दर्ज किए गए।
पुलिस मॉर्डन स्कूल में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल मौजूद रहे। कार्यशाला में वर्चुअल तरीके से छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस ने छेड़छाड़ और स्टंट में 15 आरोपितों को पकड़ा, 14 मुकदमे दर्ज
इसी क्रम में सेंट फ्रांसिंस स्कूल में दसवीं की छात्रा रिजा समीर को एसीपी सदर बनाया गया। नगर निगम इंटर कालेज की छात्रा अलफिशा को एसीपी ताज सुरक्षा, बी.काम की छात्रा दिवांशी शर्मा को थाना प्रभारी कमला नगर, दसवीं की छात्रा संस्कृति पिप्पल को थाना प्रभारी सदर, बारहवीं की छात्रा जाह्नवी कुशवाह को थाना प्रभारी ट्रांस यमुना बनाया गया।
एमए की छात्रा नैंसी शर्मा को प्रभारी महिला थाना बनाया गया
बीटेक की छात्रा वाणी जैन को थाना प्रभारी न्यू आगरा बनाया गया। जबकि आठवीं की छात्रा तान्या को थाना प्रभारी एमएम गेट, बीबीए की छात्रा सुहानी शर्मा को थाना प्रभारी सिकंदरा, एमए की छात्रा नैंसी शर्मा को थाना प्रभारी महिला थाना बनाया गया।
