विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षक चुनाव 2026: धांधली और बूथ कैप्चरिंग की शिकायत, आगरा के तीन बूथों पर कल फिर पड़ेंगे वोट

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:25 PM (IST)

आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर धांधली की शिकायत के बाद शुक्रवार का मतदान रद् कर दिया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आगरा शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर मतदान रद्द।

  2. धांधली और बूथ कैप्चरिंग की शिकायत पर कार्रवाई।

  3. फतेहाबाद सहित तीन बूथों पर सोमवार को पुनर्मतदान।

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों में मिली शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाया है। फतेहाबाद सहित तीनों बूथ में शुक्रवार को हुए मतदान को निरस्त कर दिया है। मतदान में गड़बड़ी की शिकायत एमएलसी और सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने रिटर्निंग अधिकारी नगेंद्र प्रताप से की थी।

आकाश ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग और मारपीट के भी आरोप लगाए थे। इंटरनेट मीडिया में बूथ में बैलेट पेपर को फैलाने सहित अन्य वीडियो प्रसारित हुए थे। आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन तीनों बूथ पर सोमवार को मतदान कराएगा।

एमएलसी और सपा प्रत्याशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए थे बूथ कैप्चरिंग के आरोप

उप्र विधानपरिषद आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शुक्रवार को 412 बूथों में सुबह आठ से शाम चार बजे तक हुआ था। शिक्षक चुनाव में 12 प्रत्याशी हैं। जिले में 27 बूथों में 15788 मतदाता थे। मतदान के दौरान फतेहाबाद ब्लाक कार्यालय के बाहर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ था। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के भतीजे अनिल तिवारी ने सपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की थी। कई कार्यकर्ता कक्ष संख्या एक के बूथ नंबर 26 में घुस गए। बैलेट पेपर को फैला दिया। सपा के बूथ एजेंट को बाहर निकाल दिया। इंटरनेट मीडिया में इसके कई वीडियो भी प्रसारित हुए।

खेरागढ़ और सैंया में है एक-एक बूथ, इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुए कई वीडियो

इसी तरह से सैंया ब्लाक कार्यालय के कक्ष संख्या एक के बूथ नंबर 21 और खेरागढ़ तहसील के कक्ष संख्या एक के बूथ नंबर 20 के बाहर हंगामा हुआ था। तीनों बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनमानी की। यहां तक फर्जी तरीके से वोट भी डाले गए। सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल ने रिटर्निंग अधिकारी और मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप से कमिश्नरी में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत की। कई वीडियो भी दिखाए। पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए। रिटर्निंग अधिकारी ने तीन बूथों में पुर्नमतदान का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने यह प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि तीनों बूथों में सोमवार को मतदान होगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। 

कलेक्ट्रेट से रवाना पोटिंग पार्टी

फतेहाबाद सहित तीनों बूथ में सोमवर सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए रविवार को कलेक्ट्रेट से तीन पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि मतदान के बाद फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं को रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें- आगरा डाकघर घोटाला: पूर्व उप डाकपाल को 15 लाख रुपये की हेराफेरी में तीन साल की कैद

यह भी पढ़ें- अभिभावक की तरह चिंता करते थे शिक्षक... आगरा कॉलेज में केमिस्ट्री पूर्व छात्रों ने साझा कीं कॉलेज की सुनहरी यादें