विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: बेटा-बहू ने 75 लाख के मकान से निकाले लकवाग्रस्त मां-बाप, दंपती ने न्याय के लिए मांगी मदद

Published: Wed, 07 Oct 2026 09:35 AM (IST)

आगरा में एक लकवाग्रस्त मां और वयोवृद्ध पिता को उनके बेटे-बहू ने 75 लाख के मकान से बेदखल कर दिया, ...और पढ़ें

दंपती।

दंपती।

HighLights

  1. बेटे-बहू ने 75 लाख के मकान से बुजुर्ग माता-पिता को निकाला।

  2. लकवाग्रस्त मां और 70 वर्षीय पिता पांच साल से किराए पर।

  3. न्याय के लिए सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई।

जागरण संवाददाता, आगरा। बेटा बड़ा होकर बुढ़ापे का सहारा बनेगा, इसी उम्मीद में बेटे को पढ़ाया लिखाया और काबिल बनाया। 75 लाख रुपये की लागत से बने मकान को हड़पने के लालच में लकवाग्रास्त 65 वर्षीय मां और 70 वर्षीय वयोवृद्ध पिता को घर से बेदखल कर दिया। मां-पिता पांच साल से किराए के मकान में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं।

कहीं से कोई सहारा नहीं मिला तो इंटरनेट मीडिया को माध्यम बनाकर मदद की गुहार लगाई। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी प्रसारित हो रहा है।

बेटे बहू पर 75 लाख से बने मकान को हड़पने का आरोप

एकता क्षेत्र के चमरौली गांव निवासी लोक निर्माण विभाग में लिपिक पद से सेवानिवृत्त राम बिलास कटारा व ऊषा ने बेटे संदीप कटारा और बहु कल्पना कटारा पर आरोप लगाया। बताया कि थाना मलपुरा क्षेत्र के ककुआ स्थित क्रिस्टल सिटी कालोनी में साल 2020 में 15 लाख रुपये का 157 वर्गगज का प्लाट बेटे संदीप कटारा की पत्नी कल्पना कटारा के नाम कराया था। 50 लाख रुपये मकान बनवाने में हमारे खर्च हुए। मकान बनवाने में बेटे और बहू का एक रुपये भी नहीं लगा है।

चार जनवरी 2022 को बेटे और उसकी पत्नी ने घर से निकाला। पांच साल से हम राजपुर चुंगी स्थित बैंक कालोनी में किराए के मकान में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

दंपती ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लगाई मदद की गुहार

न्याय के लिए 52 प्रार्थना पत्र सरकार और पुलिस को दिए, 1900 से अधिक वीडियो और पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। ऊषा कटारा ने बताया कि मथुरा, वृंदावन धाम निवासी समाजसेवी तरुण शर्मा ने हमें तीन महीने पहले गोद लिया है। वह हमारी देख-रेख और आर्थिक सहयोग में मदद करते हैं। कुछ न्यूज चैनल भ्रमित होकर हमारे बेटा संदीप को गोद लिया हुआ मान रहे हैं। जो कि गलत है। मामले में दैनिक जागरण ने संदीप व कल्पना से पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन और एसएमएस का कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- बीएसएनएल के नए रिचार्ज प्लान: अब सस्ती कॉल के साथ सुरक्षा भी, मैनपुरी में 1.25 लाख यूजर्स

लिखित में नहीं मिली शिकायत

मलपुरा थाना के इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्रसारित वीडियो के आधार पर जांच कराई थी। विवादित मकान बुजुर्ग दंपति की पुत्रवधू के नाम दर्ज है। साथ ही मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें- गांव की जर्जर सड़क होगी दुरुस्त: 24.82 करोड़ रुपये से चौड़ा होगा मैनपुरी में कुरावली-लहरा रोड