विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जिहाद में फंसी पंजाब की किशाेरी विहिप ने आगरा में छुड़ाई; साहिल के साथ रहने पर मंदिर के सामने झुकाती थी सिर

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 15 Oct 2023 11:45 AM (IST)

Agra Crime News किशोरी को पत्नी बता चार माह से शोषण कर रहा था साहिल विहिप ने पकड़ा। किशोरी ने ...और पढ़ें

Agra News: किशोरी को पत्नी बता चार माह से शोषण कर रहा था साहिल, विहिप ने पकड़ा
Agra News: किशोरी को पत्नी बता चार माह से शोषण कर रहा था साहिल, विहिप ने पकड़ा

HighLights

  1. नाबालिग लड़की को बहलाफुसलाकर ले आया था साहिल
  2. पंजाब में दर्ज है किशाेरी की गुमशुदगी

जागरण संवाददाता, आगरा। पंजाब से नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर दिल्ली का साहिल आगरा ले आया। यहां लोगों से किशोरी को अपनी पत्नी बताकर चार माह से उसका शोषण कर रहा था।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शक होने पर उन्हें पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय पुलिस पंजाब और दिल्ली पुलिस से जानकारी कर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

लड़की की कम उम्र होने पर हुआ शक

दिल्ली विश्व हिंदुपरिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आगरा विहिप के कार्यकर्ताओं को लव जेहाद से संबंधित जानकारी दी गई थी। स्थानीय कार्यकर्ता जानकारी के बाद एत्माद्दौला क्षेत्र में उनकी तलाश कर रहे थे। उन्हें जानकारी मिली कि थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में एक समुदाय विशेष का युवक और युवती बीते चार माह से रह रहे हैं। लड़की की उम्र कम है और वो समुदाय विशेष की नहीं लग रही है।

ये भी पढ़ेंः Bareilly News: डान बबलू श्रीवास्तव की पेशी; आज प्रयागराज से लेकर आएगी बरेली पुलिस, सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त

इसके बाद बजरंग दल के जिला संयोजक लव कुश पाराशर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ युवक के पास पहुंचे और उनसे जानकारी की।

साहिल ने बोला झूठ, किशोरी ने बताई सच्चाई

जब हिंदूवादियों ने दोनों से बातचीत की तो साहिल ने किशोरी को अपनी पत्नी बताते हुए दिल्ली से यहां रहकर काम करने की बात कही। किशोरी से बातचीत पर वो समुदाय विशेष के धर्म के बारे में कुछ नहीं बता सकी। स्थानीय लोगों ने उसे कई बार मंदिर पर सर झुकाते देखा था। इन सब बातों के बारे में बताने पर किशोरी ने सच्चाई बता दी।

ये भी पढ़ेंः UP Weather News: यूपी में तेज आंधी संग पानी बरसने की चेतावनी, मौसम विभाग का आज इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

पंजाब में दर्ज है रिपोर्ट

किशोरी की गुमशुदगी पंजाब में दर्ज होने की बात सामने आई है। उसके स्वजनों और पंजाब पुलिस से बात की गई है। थाना प्रभारी के अनुसार स्वजन के आने पर शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।