विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather News: यूपी में तेज आंधी संग पानी बरसने की चेतावनी, मौसम विभाग का आज इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

By Ramanshi MishraEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 15 Oct 2023 07:56 AM (IST)

UP Weather शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। ...और पढ़ें

Weather Update: सोमवार से लखनऊ समेत प्रदेश भर में आंधी-पानी के आसार
Weather Update: सोमवार से लखनऊ समेत प्रदेश भर में आंधी-पानी के आसार

HighLights

  1. सोमवार से लखनऊ समेत प्रदेश भर में आंधी-पानी के आसार
  2. प्रदेश का सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 17.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दिन ढलते ही मौसम में सिहरन शुरू हो गई है। राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शाम से ही मध्यम हवाएं गुलाबी ठंड के आगाज का संदेश ला रही है। वहीं मौसम विभाग ने भी मंगलवार तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश के आसार जताए हैं।

उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है पश्चिमी विक्षोभ

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण रविवार से ही उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, सोमवार से लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसकी वजह से तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Lunar Eclipse 2023: चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को, सूतक लगने का ये है समय, पढ़ें किन राशियों पर पड़ेगा इसका असर

इन जिलों में चेतावनी जारी

मौसम विभाग की ओर से 15 अक्टूबर को बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली और 16 से 17 अक्टूबर तक आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बुलंदशहर, एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, कासगंज, लखीमपुर खीरी, लखनऊ मैनपुरी मथुरा पीलीभीत संभल शाहजहांपुर और सीतापुर के आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ेंः Agra News: थाने में चली दो मालिकों के दावे की लड़ाई, आगरा पुलिस ने कैसे 'अक्ल' से गधों का किया बंटवारा

इसके तहत दृश्यता में कमी, फसलों को क्षति, बिजली आपूर्ति और कच्चे और असुरक्षित भवनों के नुकसान को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 

गरज−चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में रविवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। लखनऊ और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही रह सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।