विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: दो गधाें पर मालिकाना हक के लिए थाने में घंटों चली पंचायत, आगरा पुलिस ने 'अक्ल' से किया बंटवारा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 15 Oct 2023 07:29 AM (IST)

Agra News In Hindi Today पिनाहट के रहने वाले कुम्हार के दो गधे छह महीने पहले हो गए थे चोरी। ...और पढ़ें

Agra News: दो गधे छह महीने पहले हो गए थे चोरी जो मिले तो दो मालिक दावा ठोकने लगे।
Agra News: दो गधे छह महीने पहले हो गए थे चोरी जो मिले तो दो मालिक दावा ठोकने लगे।

HighLights

  1. फिरोजाबाद से पुलिस ने किया बरामद
  2. दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा

संसू, पिनाहट/आगरा। आगरा जिले में पिनाहट थाने पर शनिवार शाम को छह महीने पहले चोरी हुए दो गधों के मालिकाना हक का मामला पहुंचा। थाने पर जुटे कुम्हार और दूसरा पक्ष गधों पर अपना दावा जता रहे थे। करीब एक घंटे तक चले विवाद के बाद पुलिस ने दोनों दावदारों को एक-एक गधा देकर मामले का निस्तारण किया।

मोहल्ला थरी कस्बा पिनाहट के रहने वाले महेंद्र सिंह प्रजापति के दो गधे छह महीने पहले चोरी हो गए थे। महेंद्र ने इसकी शिकायत पिनाहट थाने में की थी। वह तभी से अपने दोनों गधों को खोज रहे थे। शनिवार को वह रिश्तेदारी में फिरोजाबाद के रामनगर में गए थे। वहां हरेंद्र के घर पर दोनों गधों को बंधा देख पहचान लिया।

Read Also: Muzaffarnagar News : थाने से माल मुकदमाती गायब; इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रामनगर से दोनो गधों को बरामद कर लिया। उन्हें थाने ले आयी। पीछे से हरेंद्र पक्ष भी थाने पहुंच गया। वह दोनों गधों पर मालिकाना हक जमाने लगा। शाम पांच बजे से सात बजे तक थाने पर विवाद चलता रहा। इस दौरान दोनों पक्ष में तीखी तकरार भी हो गई।

Read Also: Lunar Eclipse 2023: चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को, सूतक लगने का ये है समय, पढ़ें किन राशियों पर पड़ेगा इसका असर

पुलिस ने मामले का निस्तारण करते हुए महेंद्र और हरेंद्र को एक-एक गधा देकर शांत कराया। थानाध्यक्ष पिनाहट नीरज पवार ने बताया कि दोनों पक्ष की सहमति से एक-एक गधा दिया गया है।