विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: BJP के वार्ड अध्यक्ष से अब राज्यसभा सदस्य बने नवीन जैन, 44 साल के राजनीतिक सफर की खास बात, नहीं हारे एक भी चुनाव

Published: Wed, 28 Feb 2024 07:40 AM (IST)

Rajya Sabha Elections Result मेयर के रूप में नवीन जैन ने आगरा में उल्लेखनीय कार्य किए।फिर पार्टी ने उन्हें राज्यसभा ...और पढ़ें

Rajya Sabha Elections Result राज्यसभा सदस्य बनने के बाद सीएम मुंह मीठा कराते हुए।
Rajya Sabha Elections Result राज्यसभा सदस्य बनने के बाद सीएम मुंह मीठा कराते हुए।

HighLights

  1. वर्ष 2017 में वे चुनाव जीतकर मेयर बने थे
  2. वर्ष 1980 में बीजेपी के वार्ड अध्यक्ष बने थे

जागरण संवाददाता, आगरा। पूर्व मेयर नवीन जैन मंगलवार को राज्यसभा सदस्य चुन लिए गए। नवीन आगरा से शहर का विकास कराने के साथ ही उन्होंने भारतीय मेयर परिषद के अध्यक्ष के रूप में सराहनीय कार्य किया। अब भाजपा ने उन पर भरोसा जताया।

मंगलवार को जीत के बाद नवीन जैन देश के उच्च सदन के सफर पर निकल लिए। उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद शहर में हर्ष की लहर है।

44 साल पहले शुरू किया था भाजपा से सफर

नवीन जैन ने 44 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता ली थी। इससे पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ सामाजिक कार्य कर रहे थे। पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उसका निर्वहन दम-खम के साथ किया। 1980 में वे पार्टी के वार्ड अध्यक्ष बने। इसके नौ वर्ष बाद ही वे नगर निगम के पार्षद के रूप में पहला चुनाव जीते।वर्ष 2017 में वे चुनाव जीतकर मेयर बन गए।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: 26 की उम्र में सांसद, चंद्रशेखर सरकार में रहे मंत्री, ऐसा है राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन का राजनीतिक सफर

इसके बाद अपने काम और व्यवहार से वे आगे बढ़ते गए।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में थे नवीन जैन

नवीन जैन फतेहपुर सीकरी और फिरोजाबाद से लोकसभा सीट का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वे चाहते थे कि पार्टी किसी एक क्षेत्र से टिकट दे, वे सीट निकालकर दिखाएंगे। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा में भेज दिया। नवीन जैन के राजनीतिक जीवन की खास बात यह भी है कि उन्होंने अब तक जितने भी चुनाव लड़े हैं, सभी में विजय हासिल की है।

नवीन जैन का राजनीतिक सफर 

  • वर्ष 1980 में बीजेपी के वार्ड अध्यक्ष बने। 
  • वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर नगर निगम आगरा के पार्षद चुने गए। 
  • वर्ष 1995 में दूसरी बार पार्षद चुने गए।
  • वर्ष 1997 में आगरा के डिप्टी मेयर चुने गए। 
  • वर्ष 2010 से 2019 तक भाजपा बृज क्षेत्र कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।
  • वर्ष 2017 में भाजपा ने आगरा मेयर उम्मीदवार घोषित किया।
  • शानदार जीत हासिल की और आगरा के महापौर बने। 
  • वर्ष 2019 में आल इंडिया मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  • पहली बार आगरा के मेयर को यह पद मिला।
  • वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश भाजपा के सह कोषाध्यक्ष बनाए गए।
  • वर्ष 2024 में राज्यसभा सदस्य

भाजपा कार्यकर्ताओं का भी स्वर्णिम काल

नवीन जैन ने राज्य सभा सांसद बनने के बाद कहा-भारत के अमृतकाल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का भी स्वर्णिम काल चल रहा है। पार्टी के साधारण कार्यकर्ता ही आज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल जैसे प्रमुख पदों पर हैं। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है।

नवीन जैन ने अपने निर्वाचन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, शीर्ष नेतृत्व और विधायकों का आभार प्रकट किया है।