विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mulayam Singh Yadav Death: शांत होकर निकले दहाड़ने वाले मुलायम, हर आंख से बहा आंसू

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2022 02:17 PM (IST)Updated: Mon, 10 Oct 2022 03:42 PM (IST)

Mulayam Singh Yadav Death मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन को यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों ओर उमड़े लोग। नेताजी ...और पढ़ें

रहनकला टोल से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह लेकर जाती एंबुलेंस पर पुष्पवर्षा करते लोग।
रहनकला टोल से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह लेकर जाती एंबुलेंस पर पुष्पवर्षा करते लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। Mulayam Singh Yadav Death जिनके आने से महज सियासी गलियारों के साथ आम लोगों में भी उत्साह भर जाता था आज वो राजनीति के मंच से दहाड़ने वाले शांत होकर यमुना एक्सप्रेस Yamuna Expressway से गुजर रहे थे। हर आंख नम थी लेकिन होंठों पर नेताजी अमर रहे के नारे थे। अपने नेताजी को एक नजर भर देखने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों और भीड़ उमड़ पड़ी। धरती पुत्र मुलायम सिंह  Mulayam Singh Yadav के जाने से हर किसी को लगा जैसे उनके परिवार का ही कोई छोड़ कर चला गया है। मांट, बाजना कट, खंदौली, रहनकला जैसे हर पड़ाव पर सपा संरक्षक की अंतिम यात्रा पर फूल बरसते रहे। कल सैफई में मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार होगा।

खंदौली टोल प्लाजा से गुजरते काफिले पर पु्ष्पवर्षा करते सपा कार्यकर्ता।

शांत दिखे अखिलेश यादव 

वृंदावन कट पर मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह ले जा रहे काफिले में शामिल गाड़ियों में इधन डलवाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव Akhilesh Yadav गाड़ी से नीचे उतर आए। पिता के जाने का दुख क्या होता है ये उनके चेहरे से साफ झलक रहा था। 

खंदौली टोल पर खड़ी पुलिस। फोटो जागरण

यमुना एक्सप्रेस वे की आगरा की ओर जाने वाली लेन बंद

मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह ले जा रहे काफिले के कारण खंदौली टोल प्लाजा पर आगरा की तरफ की चारों लेन को बंद कर दिया गया है।   

 

मांट मोड़ पर कुछ सेकेंड रुका काफिला 

यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा जिले के मांट में कुछ सेकेंड के लिए काफिला रुका। यहां पुष्पवर्षा भी कार्यकर्ताओं ने की। कुछ लोगों का कहना है कि जिस एंबुलेंस से मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह ले जायी जा रही है उसमें से धुंआ उठता दिखा है। आगे की जानकारी जल्द उपलब्ध करायी जाएगी। जब तक आप बने रहिए jagran.com के साथ। 

राया कट पर सपा कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस पर पुष्पवर्षा की। यहां काफिला कुछ सेंकेंड रुका। 

यह भी पढ़ेंः Mulayam Singh Yadav Death: ताजनगरी में जब एक मंच पर आए थे “नेताजी” और “बाबूजी”, गहरी हुई थी दोस्ती

पहले ही आकर खड़े हो गए थे सपा नेता

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav  की पार्थिव देह एयर बस से सीधे सैफई ले जाई जाएगी लेकिन फिर खबर आई कि मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई के साक्षी जनता बनना चाहती है तो यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए सैफई जाएगा। ये सूचना मिलते ही मथुरा के मांट मोड़ पर मैनपुरी से सपा नेताजी का काफिला निकलने से पहले ही पहुंच गए। उधर आगरा से खंदौली टोल प्लाजा पर सपा नेता हाथाें में फूल और अपने नेताजी की तस्वीर लेकर खड़े हुए थे। 

यह भी पढ़ेंः Mulayam Singh Yadav Death News: वो कुश्ती भी थी खास, जिसने मुलायम सिंह यादव काे बनाया सियासत का सूरमा

अपनी बेटी आराध्या के साथ नेताजी को श्रद्धांजलि देने खड़े हुए डॉ रजनीश यादव।

बिहारी जी के दर्शन से पहले नेताजी को श्रद्धांजलि

सपा मुखिया मुलायम के निधन की खबर सुनते ही कस्बा मे शोक की लहर दौड़ गयी और दोपहर दो बजे करीब सैंकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ता यमुना एक्सप्रेस वे खंदौली टोल प्लाजा पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच गए।इटवा निवासी डॉक्टर रजनेश यादव अपने घर से वृन्दावन दर्शन को जा रहे थे जैसे ही मुलायम सिंह के निधन की खबर सुनी दर्शन के लिए नहीं गए और अपने परिवार सहित वापस लौट आये। खंदौली टोल पर श्रद्धांजलि देने के लिए खड़े लोगों के साथ झुंड में शामिल होकर डॉ रजनीश यादव और उनकी बेटी आराध्या यादव श्रद्धांजलि देने के लिए लाइन में खड़े हो गए।