विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, बेटे की बरात जाने से पहले अधिवक्ता प्रकाश नारायण गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 04 Feb 2023 10:55 AM (IST)

Agra News पुलिस आयुक्त से बोली पीड़िता न्याय न मिला तो कर लेगी आत्महत्या। पीड़ता ने बताया उसका पति से ...और पढ़ें

Agra News: वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायण दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार।
Agra News: वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायण दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार।

आगरा, जागरण संवाददाता। महिला से दुष्कर्म के आरोपित अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा उर्फ बबली भाई को न्यू आगरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ चार जनवरी को एक महिला ने दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अभियोग दर्ज कराया था। पीड़िता शुक्रवार को पुलिस आयुक्त के सामने पेश हुई। कहा कि न्याय नहीं मिला तो वह खुदकुशी कर लेगी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

चार जनवरी को दीवानी में हुई मारपीट

सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला और अधिवक्ता प्रकाश नारायण में चार जनवरी को दीवानी परिसर में मारपीट हुई थी। पांच जनवरी को दोनों ने अलग-अलग तहरीर दी। महिला ने अधिवक्ता पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि उसका पति से न्यायालय में अभियोग चल रहा है। पूर्व में उसका मामला अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा देख रहे थे। लाकडाउन में अधिवक्ता उसके घर आए थे। बताया कि पत्नी से विवाद हो गया है, कुछ दिन उसके यहां रहेंगे।

घर में कई बार किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो

महिला के अनुसार अधिवक्ता ने घर में ही उससे कई बार दुष्कर्म किया। मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाए। अधिवक्ता अश्लील मैसेज व अन्य महिलाओं के साथ अपने आपत्तिजनक फोटो भी भेजते थे। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उससे 40 लाख रुपये भी लिए थे। अधिवक्ता की ओर से दर्ज अभियोग में उन्होंने महिला पर दो करोड़ रुपये चौथ मांगने का आरोप लगाया। बताया कि 40 लाख रुपये लेने के बाद भी महिला ने फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। उसने निजी फोटो और वीडियो फोन से चोरी किए थे।

ये भी पढ़ें...

Muzaffarnagar: तीन फीट के दानिश को दुल्हन की तलाश, कहते हैं कैराना के अजीम अंसारी की हुई तो मेरी क्यों नहीं...

पुलिस ने गिरफ्तार किया अधिवक्ता

अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा को न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ अभियोग दर्ज है। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विकास कुमार, पुलिस उपायुक्त नगर जोन।

दो दिन बाद जानी है बेटे की बरात

अधिवक्ता के बेटे की छह फरवरी को शादी होनी है। संबंधी व परिचितों में कार्ड भी बांट दिए हैं। परिवार के लोग और कुछ रिश्तेदार ही रात को थाने पहुंचे थे।