विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोस्तों के साथ ताजमहल घूमने निकला 11वीं का छात्र, कम पड़े पैसे तो रची अपहरण की साजिश, पिता से मांगी फिरौती

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:31 PM (GMT+05:30)

एक नाबालिग छात्र ने ताजमहल घूमने के लिए पैसे कम पड़ने पर अपने अपहरण की झूठी कहानी रची और पिता से 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. नाबालिग ने ताजमहल घूमने को रची अपहरण की कहानी।

  2. पिता से 20 हजार रुपये की फिरौती की मांग की।

  3. पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग को बरामद कर लिया।

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में एक विचित्र मामला सामने आया है, जिसमें खुद नाबालिग बेटे ने ताजमहल घूमने की चाहत में पैसे कम पड़ने पर खुद के अपहरण हो जाने की कहानी रच डाली। इसके बाद बेटे ने पिता को कॉल करवा कर 20 हजार रुपए की फिरौती मंगवाई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले का भंडाफोड़ करते हुए नाबालिग बच्चे को बरामद कर लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

यह है पूरा मामला

कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि धौलपुर शहर की मधुवन कालोनी से लापता हुए नाबालिग बालक को शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है बालक अपने दोस्त के साथ बिना बताए आगरा स्थित ताजमहल घूमने गया था।

वहां घूमने के लिए रुपये कम पड़ने पर दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण और फिरौती की झूठी कहानी रची गई, बालक के पिता से 20 हजार रुपये मांगे गए और रुपये नहीं देने पर उसे तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान खुशी द्वितीय के तहत यह कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा बालक की तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अक्टूबर को उसे बरामद कर दस्तयाब कर लिया।

आगरा घूमने के लिए बनाई फिरौती की योजना

पुलिस के अनुसार 23 अक्टूबर को बालक के पिता ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका नाबालिग बेटा घर के पास वाली गली में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मोबाइल पर संपर्क करने पर एक अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया और बालक को वापस देने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

पुलिस पूछताछ में बालक ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घर पर बिना बताए ट्रेन से आगरा ताजमहल घूमने गया था। ट्रेन में उनकी मुलाकात कुछ अन्य युवकों से हुई। आगरा में दो-तीन दिन रुककर घूमने की योजना थी, लेकिन पर्याप्त रुपये नहीं होने के कारण पिता से कथित तौर पर फिरौती मांगने की साजिश रची गई।

इसके बाद स्वजन को फोन कर 20 हजार रुपये मांगे गए। पुलिस ने बालक को बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया है, जिसके बाद नियमानुसार स्वजन को सुपुर्द किया जाएगा। बरामद नाबालिग 11 वीं क्लास का छात्र है।

यह भी पढ़ें- CA Inter Result: आगरा में सताक्षी अग्रवाल बनीं टॉपर, राधिका बंसल दूसरे और कुशाग्र तीसरे स्थान पर

यह भी पढ़ें- जींद से होकर वृंदावन-आगरा जाएगी स्पेशल ट्रेन, क्या रहेगी टाइमिंग और कहां होगा ठहराव? जानें पूरा शेड्यूल