जींद से होकर वृंदावन-आगरा जाएगी स्पेशल ट्रेन, क्या रहेगी टाइमिंग और कहां होगा ठहराव? जानें पूरा शेड्यूल
हरियाणा से वृंदावन और आगरा जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगले महीने से जींद के रास्ते एक साप्ताहिक ...और पढ़ें

जींद स्टेशन से होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
हरियाणा से वृंदावन-आगरा का सफर होगा आसान।
1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी, पांच चक्कर लगाएगी।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में मिलेगी सुविधा।
जागरण संवादाता, जींद। हरियाणा से वृदांवन और आगरा जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगले महीने से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जींद के होकर गुजर सकती है। ट्रेन नंबर 01903 एक नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार पांच चक्कर लगाएगी।
यह ट्रेन रात 8 बजे आगरा से चलकर अगले दिन दोपहर बाद लगभग साढ़े 12 बजे उधमपुर में शहीद कैप्टन तुषार महाराज टर्मिनल पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 01904 दो नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक तुषार महाराज टर्मिनल तक प्रत्येक सोमवार पांच चक्कर लगाएगी।
नवंबर में संचालित होने वाली इस ट्रेन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ विभिन्न शहरों के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचने का अतिरिक्त विकल्प भी मिलेगा। ट्रेन के जींद से होकर गुजरने को मंजूरी मिलती है तो हरियाणा के लोगों को काफी फायदा होगा।
इन स्टेशनों पर रुकेगी
वृदांवन, कोसी कलां, पलवल, दिल्ली, सफदरगंज, रोहतक, जींद, जाखल, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट और जम्मू तवी जैसी स्टेशनों पर रुकेगी।
श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा फायदा
आगरा में ताजमहल, वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े मंदिरों और धार्मिक स्थलों के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। दिल्ली में ऐतिहासिक स्मारकों, संग्रहालयों और अन्य पर्यटन स्थलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
इसी तरह, जम्मू और उसके आसपास के क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण हैं। जम्मू तवी तक रेल संपर्क होने से आगे की यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिल सकती है। जींद रेलवे जंक्शन पर ठहराव होने से यात्रियों को इस ट्रेन का लाभ मिल सकेगा।
लोग अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण की योजना बना सकेंगे। इसके अलावा, पंजाब और जम्मू की ओर जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त रेल विकल्प उपलब्ध होगा।
ट्रेन को लेकर रेलवे का कोई निर्देश आता है तो यात्रियों काे अवगत करवा दिया जाएगा। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके। -जेएस कुंडू, स्टेशन अधीक्षक रेलवे जंक्शन जींद
