विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CA Inter Result: आगरा में सताक्षी अग्रवाल बनीं टॉपर, राधिका बंसल दूसरे और कुशाग्र तीसरे स्थान पर

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:08 PM (IST)

आगरा में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में शहर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

राधिका बंसल, सताक्षी अग्रवाल व कुशाग्र गोयल क्रमशः।

राधिका बंसल, सताक्षी अग्रवाल व कुशाग्र गोयल क्रमशः।

HighLights

  1. सताक्षी अग्रवाल ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  2. राधिका बंसल और कुशाग्र गोयल ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान पाया।

  3. आगरा केंद्र से 29 परीक्षार्थियों ने दोनों ग्रुप उत्तीर्ण किए।

जागरण संवाददाता, आगरा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) की ओर से आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में शहर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सताक्षी अग्रवाल ने 450 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, राधिका बंसल 435 अंकों के साथ दूसरे और कुशाग्र गोयल 428 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

आगरा परीक्षा केंद्र के परिणाम के अनुसार दोनों ग्रुपों की परीक्षा में 145 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 29 परीक्षार्थियों ने दोनों ग्रुप उत्तीर्ण किए। वहीं, प्रथम ग्रुप की परीक्षा में 278 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 84 परीक्षार्थी सफल रहे। द्वितीय ग्रुप की परीक्षा में 124 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 40 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की।

आइसीएआइ की आगरा शाखा के अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सैना ने कहा कि सभी सफल विद्यार्थियों ने मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

शाखा सचिव सीए सचिन बूबना ने कहा कि सीए की परीक्षा विद्यार्थियों के ज्ञान, धैर्य और निरंतर परिश्रम की परीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि आइसीएआइ की आगरा शाखा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, शैक्षणिक सहयोग और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर सीए आयुष गोयल, सीए अंकित मित्तल, सीए गौरव सिंघल, सीए करण पंजवानी, सीए साक्षी विवेक जैन आदि ने भी शुभकामनाएं दीं।