Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पीएम मोदी के “मन की बात” इस बार पहुंचेगी घर−घर, आगरा में पूरी हुई ये तैयारी

बूथ स्तर पर सुनाएंगे पीएम मोदी के मन की बात। भाजपा ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कर ली है तैयारी। महानगर में 1855 बूथों पर कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इसके लिए स्क्रीन लगाकर और दूसरे माध्यम अपनाए जाएंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Wed, 26 Jan 2022 12:45 PM (IST)
Hero Image
इस बार बूथ स्तर पर सुनाएंगे पीएम मोदी के मन की बात।

आगरा, जागरण संवाददाता। चुनावी रण में रैलियों और जनसभा पर 31 जनवरी तक रोक के चलते भाजपा अपने तकनीक तंत्र को धार दे दी है, तो 30 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भी घर-घर पहुंचाने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए संगठन बूथ स्तर पर स्क्रीन लगाने की तैयारी में है, तो कुछ स्थानों पर टीवी और दूसरे माध्यमों से काम चलाया जाएगा।

भाजपा जिले की सभी नौ सीटों पर फिर से कमल खिलाने में जुटी है। पार्टी ने टिकट वितरण में भी गतिरोध को ध्यान रखते हुए पांच विधायकों के टिकट काट दिए है। ऐसे में जो दूसरे चेहरे मैदान में उतारे हैं, उनको आंतरिक विरोध झेलना पड़ रहा है, तो कई अपने ही दूसरे दलों से मैदान में आ गए है। इस कारण कई सीटों पर मुकाबला संघर्ष में हो गया है। पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और संगठन के शीर्ष नेताओं के विचारों को घर-घर पहुंचाने के लिए भाजपाई विभिन्न माध्यम अपना रहे हैं। इसके लिए इंटरनेट मीडिया का माध्यम अपनाया जा रहा है। छोटे-छोटे संदेश जिसमें राष्ट्रवाद और केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी है। वहीं वीडियो संदेश भी पहुंचाए जा रहे हैं, जिसमें पार्टी से जुड़ने और पक्ष में समर्थन के संदेश हैं। वहीं मन की बात लोगों तक पहुंचाने के लिए भी पूरी योजना तैयार है। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि महानगर में 1855 बूथों पर कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इसके लिए स्क्रीन लगाकर और दूसरे माध्यम अपनाए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह ने कहा कि सभी 2041 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ता, क्षेत्रीय लोगों के साथ सुने ऐसी योजना है। इसके लिए कुछ स्थानों पर अनुमति लेकर स्क्रीन लगवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानों पर समूह टीवी, मोबाइल, एलईडी के माध्यम से पीएम को सुन सकेंगे।