विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी ने 2014 में बनवाया ताजमहल... युवक ने विदेशी टूरिस्ट से ठगे 1000 रु, ASI ने दी तहरीर

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:36 AM (IST)

इंटरनेट मीडिया पर ताजमहल का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक युवक दावा कर रहा है कि प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. युवक ने वीडियो में ताजमहल को पीएम मोदी द्वारा बनवाया बताया।

  2. विदेशी पर्यटक को झूठी जानकारी देकर 1000 रुपये ठगे।

  3. एएसआई ने युवक के खिलाफ पर्यटन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल का एक मिनट छह सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। इसमें पाथवे पर टहलते हुए युवक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 में ताजमहल बनवाने और देश में पैसा कमाना बहुत आसान होने की बात कह रहा है। वीडियो में नजर आ रहे युवक पर कार्रवाई की मांग पर्यटन संस्थाओं ने की है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने युवक पर कार्रवाई के लिए पर्यटन थाना में तहरीर दी है।

वीडियो में युवक कह रहा भारत में पैसा कमाना आसान

इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे वीडियो में ताजमहल में घूमते हुए युवक कह रहा है कि भारत में पैसा कमाना बहुत आसान है। किसी ने ठीक कहा है कि इंसान में प्रतिभा होनी चाहिए। पैसा, आदमी कहीं भी कमा सकता है। एक विदेशी मेरे पास आया। उसने मुझसे ताजमहल के बारे में पूछा। मैंने उससे कहा कि पहले मुझे एक हजार रुपये दो, उसके बाद मैं तुम्हें बताऊंगा। उसने मुझे एक हजार रुपये दे दिए।

एएसआई ने पर्यटन थाना में युवक के विरुद्ध दी तहरीर

युवक जेब से 500 रुपये के दो नोट निकालकर दिखाता है। मैंने उसे उल्टा-सीधा बता दिया। कहा कि 2014 में जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने ताजमहल बनवाया। उसे उल्लू बनाकर एक हजार रुपये कमा लिए। कोई पढ़ा-लिखा नहीं होता है। नरेन्द्र मोदी ने ताजमहल बनवाया है, तब से भीड़ उमड़ने लगी है। पता नहीं मोदी जी में क्या बात है। यह प्रतिभा है। एक हजार रुपये भी कमा लिए और ताजमहल भी घूम लिया...। वीडियो प्रसारित होने के बाद पर्यटन संस्थाएं व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रही हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सहकारिता चुनाव में भाजपा का परचम: सभी 10 डीसीबी में निर्विरोध बोर्ड गठित, महिलाओं को 33% आरक्षण

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप: आज चारधाम यात्रा स्थगित, देहरादून-टिहरी व पौड़ी में भारी वर्षा का रेड अलर्ट