विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत अब ई-केवाईसी से होगी निर्धारित, 10 साल बाद लौट रही दोहरी मूल्य व्यवस्था

Published: Sun, 20 Sep 2026 04:11 PM (IST)

घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत अब ई-केवाईसी से तय होगी, 10 साल बाद फिर से दोहरी कीमत व्यवस्था लागू होने जा रही है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ई-केवाईसी घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत तय करेगी।

  2. 10 साल बाद दोहरी कीमत व्यवस्था जल्द लागू होगी।

  3. केवाईसी न होने पर सिलिंडर बाजार मूल्य पर मिलेगा।

जागरण संवाददाता, आगरा। अगर आपके पास द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) कनेक्शन है। अभी तक ई-अपने उपभोक्ता को जानें (केवाईसी) नहीं कराई है तो आपकी परेशानी बढ़ने जा रही है। केवाईसी न होने पर जल्द ही आपको बाजार निर्धारित मूल्य पर सिलिंडर मिलेगा।

शुक्रवार को इंडियन ऑयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम ने सभी गैस एजेंसियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। 10 साल के बाद फिर से दोहरी कीमत व्यवस्था को लागू होने जा रही है। इसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

वर्तमान में सिंगल कीमत व्यवस्था

जिले में 13.57 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें साढ़े छह लाख इंडियन ऑयल कारपोरेशन के उपभोक्ता हैं। कोई भी उपभोक्ता अब 25 दिनों में सिलिंडर की बुकिंग करा सकता है। वर्तमान में सिंगल कीमत व्यवस्था लागू है। जिले में 75 हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं। जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। उपभोक्ताओं को लगातार मौके भी दिए गए हैं।

ऑल इंडिया इंडेन वितरक संघ के मंडल अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि वर्तमान में सिलिंडर की कीमत 952 रुपये है जिसमें 12 रुपये की सब्सिडी शामिल है। जल्द ही ऑयल कंपनियां दोहरी कीमत व्यवस्था लागू करने जा रही हैं।

इसमें घरेलू सिलिंडरों के दो रेट होंगे। केवाईसी न कराने वाले और गैर उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को बाजार रेट पर सिलिंडर मिलेगा। यह बिना सब्सिडी का होगा। उन्होंने बताया कि 10 साल पूर्व दोहरी कीमत व्यवस्था लागू थी जो अब फिर से शुरू होने जा रही है।

आगरा जिले की स्थिति

  • 13.57 लाख जिले में एलपीजी उपभोक्ता हैं।
  • 6.50 लाख इंडियन ऑयल कारपोरेशन के उपभोक्ता हैं।
  • 89 गैस एजेंसी जिले में हैं।
  • 58 गैस एजेंसी सिर्फ इंडियन ऑयल कारपोरेशन की हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर में 6 महीने से नए घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक, आपूर्ति संकट से परेशान हुए उपभोक्ता

यह भी पढ़ें- LPG गैस कनेक्शन की नहीं कराई केवाईसी तो दोगुना महंगा मिलेगा गैस सिलिंडर, जल्द नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी