विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG गैस कनेक्शन की नहीं कराई केवाईसी तो दोगुना महंगा मिलेगा गैस सिलिंडर, जल्द नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:36 PM (IST)

इंडेन गैस एजेंसी ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए दोहरी मूल्य प्रणाली लागू करने जा रही है। नैनीताल में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की पर्वती गैस एजेंसी के 2100 कनेक्शन धारकों ने बार-बार आग्रह के बाद भी ई-केवाईसी नहीं कराई है। अब इंडेन की ओर से ई-केवाईसी कराने व नहीं कराने वाले ग्राहकों के लिए दोहरी दरें लागू करने की तैयारी है।

अगले सात से दस दिन के भीतर नई व्यवस्था प्रभावी हो सकती है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले ग्राहकों को सिलिंडर रिफलिंग में निर्धारित से अधिक कीमत चुकानी होगी। गैस एजेंसी की ओर से ग्राहकों को जल्द से जल्द ई केवाईसी कराने का आग्रह किया गया है।

इंडेन की ओर से जारी संदेश में बताया गया है कि जिन ग्राहकों की ई-केवाइसी नहीं हुई है, उनको निर्धारित से अधिक या बाजार दरों पर एलपीजी रिफिल बुक करने के लिए सहमति देनी होगी।

यह सहमति इंडेन आयल के मोबाइल एप, सीएसक् पोर्टल, वाट्सएप के माध्यम से देनी होगी, इसके बाद संबंधित उपभोक्ता को लागू अधिक कीमत पर गैस सप्लाई जारी रखी जाएगी। गैस एजेंसी की प्रबंधक अंकिता पाण्डे ने बताया कि जिन ग्राहकों की ई-केवाईसी हो चुकी है, वह मौजूदा दाम पर ही सिलिंडर रिफलिंग करेंगे।

उन्होंने छूटे उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द ई केवाईसी कराने का आग्रह किया है। पर्वत गैस एजेंसी के अधीन करीब 16 हजार कनेक्शन हैं, इसमें से करीब 2100 उपभोक्ताओं ने ई-केवाइसी नहीं कराया है।

इंडेन की ओर से एजेंसियों को नियमित रिफिल लेने वाले ग्राहकों पर विशेष ध्यान देने, अधिक से अधिक ई-केवाइसी करवाने को कहा गया है। साफ किया है कि पेंडिंग ई केवाइसी की वजह से ई केवाइसी करवाने वाले ग्राहकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट से दोषमुक्त हुआ था कोली, नैनीताल हाईकोर्ट की अधिवक्ता मनीषा ने की थी केस में पैरवी

यह भी पढ़ें- नैनीताल में हाई कोर्ट शिफ्टिंग के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई का ऐलान, SC में पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे वकील