विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad: प्रयागराज में आरिफ ने किया था निकाह, अदालत में युवती ने दिया परिवार के साथ रहने का बयान

By Abhishek SaxenaEdited By:
Published: Sun, 08 May 2022 01:54 PM (IST)

Love Jihad मतांतरण कर तीन बच्चों के बाप ने कर लिया था निकाह जेल पहुंचा आरोपित-लखीमपुर खीरी से पहुंचे माता-पिता ...और पढ़ें

युवती का मतांतरण कराकर किया था निकाह
युवती का मतांतरण कराकर किया था निकाह

आगरा, जागरण टीम। फिरोजाबाद में पढ़ रही छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण करवाकर निकाह रचाए जाने के प्रकरण में पुलिस ने छात्रा को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कलमबंद बयान दर्ज करवाने के बाद छात्रा ने अपने मां-बाप के साथ जाने की इच्छा जताई। लखीमपुर खीरी से आए मां-बाप के साथ छात्रा चली गई।

बीकाम कर रही है छात्रा

रसूलपुर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की निवासी बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा पिछले ढाई साल से माता-पिता के साथ लखीमपुर खीरी में रह रही थी। 25 अप्रैल को वह अपने भाई के साथ दाऊदयाल डिग्री कालेज में परीक्षा देने आई थी और गायब हो गई।

तलाश में आए स्वजनों को पता चला कि रामगढ़ क्षेत्र के आकाशवाणी रोड निवासी 30 वर्षीय तीन बच्चों का पिता आरिफ पुत्र हनीफ उसे अपने साथ ले गया है। इसके बाद उत्तर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 30 अप्रैल को पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया।

अदालत में हुए बयान

आरोपित शुक्रवार को दखल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पता चला कि युवक ने छात्रा का धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह रचा लिया था। इसके बाद देहरादून, हरिद्वार घुमाता रहा। पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।

पुलिस ने शनिवार को छात्रा का अदालत में बयान दर्ज कराया। वहां कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज कराए गए। इसके बाद उसकी इच्छा पूछी। छात्रा ने मां-बाप के साथ जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को माता-पिता के हवाले करने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि छात्रा को माता-पिता के साथ भेज दिया है।

प्रयागराज में किया था 27 हजार में निकाह

पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि आरिफ उसे लेकर प्रयागराज गया था। वहां कोर्ट मैरिज के लिए जा रहे थे। इसी बीच एक शख्स से मिला। वहां 27 हजार रुपये देकर निकाह पढ़ाया गया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

संबंधित खबर...लव जिहाद: तीन बच्चों के बाप ने बीकाम की छात्रा का मतांतरण करवा किया निकाह, चार साल पहले की थी दोस्ती 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।