विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन आगरा लोकसभा सीट पर खेल सकता है ये दांव, कार्यकर्ताओं में जोश भर गई राहुल-अखिलेश की जोड़ी

Published: Tue, 27 Feb 2024 09:19 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 आगरा सीट पर ‘बघेल कार्ड’ खेल सकता है गठबंधन। गठबंधन में आगरा सीट समाजवादी पार्टी के ...और पढ़ें

Lok Sabha Election: आगरा सीट पर ‘बघेल कार्ड’ खेल सकता है गठबंधन
Lok Sabha Election: आगरा सीट पर ‘बघेल कार्ड’ खेल सकता है गठबंधन

HighLights

  1. भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे, बसपा से निष्कासित राकेश बघेल सपा में शामिल
  2. सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की चुनौती

जागरण संवाददाता, आगरा। Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के गठबंधन का राहुल और अखिलेश की जोड़ी ने ताजनगरी से आगाज कर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। इसके साथ ही आगरा सीट से सपा और फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पर नजरें टिकी हुई हैं।

ऐसे में भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे और 2022 में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद पार्टी से निष्कासित प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल ने सोमवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ ही सपा-कांग्रेस गठबंधन से आगरा सीट पर ‘बघेल कार्ड’ खेलने की संभावना बढ़ गई है।

प्रो एसपी सिंह बघेल ने आगरा सीट से जीत दर्ज की थी

पिछले चुनाव में भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल ने आगरा सीट से जीत दर्ज की थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ताजनगरी में शामिल होकर अखिलेश ने सपा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। अब सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की चुनौती है।

गठबंधन में आगरा सीट सपा के पास है तो फतेहपुर सीकरी सीट पर कांग्रेस को प्रत्याशी उतारना है। आगरा सुरक्षित सीट पर सपा मजबूत प्रत्याशी उतारना चाहती है, इस सीट पर सपा से राजबब्बर जीत दर्ज कर चुके हैं, इसके बाद से भाजपा प्रत्याशी ही जीते हैं। बसपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे हैं और सपा तीसरे नंबर पर ही है। इस बार गठबंधन ने पीडीए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक के वोट बैंक से चुनाव जीतने के लिए जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। आगरा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी के लिए सपा की तलाश जारी है।

भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके और 2022 में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़े प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल, जिन्हें अक्टूबर 2022 में बसपा से निष्कासित कर दिया था, उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदस्यता ग्रहण कराई है।

Read Also: Shahjahanpur Accident: बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्राें की कार पेड़ से टकराकर पलटी, तीन परीक्षार्थियों की मौत, छह घायल

कार्यकर्ताओं में जोश भर गए राहुल और अखिलेश

सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने गठबंधन के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। इसका असर चुनाव में दिखाई देगा, पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। सपा के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, पूर्व पार्षद राहुल चौधरी को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा लोहिया वाहिनी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।