विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में सहेली को छोड़ने जा रही 4 युवतियों को लोडिंग वाहन ने रौंदा: 25 मीटर तक घसीटा, एक की मौत

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:21 AM (IST)

Agra News: आगरा में एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने सड़क किनारे चल रही चार युवतियों को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें

Agra News: इंसेट में मृतका का फाइल फोटो।

Agra News: इंसेट में मृतका का फाइल फोटो।

HighLights

  1. तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने चार युवतियों को टक्कर मारी।

  2. एक युवती खुश्बू बोनट में फंसकर 25 मीटर तक घसीटी गई।

  3. हादसे में खुश्बू की मौत, दो अन्य युवतियां घायल।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: सड़क किनारे पैदल जा रही चार युवतियों को शुक्रवार रात तेज रफ्तार लोडिंग वाहन छोटा हाथी टक्कर मार दी। बोनट के अगले हिस्से में फंसी एक युवती को लाेडिंग वाहन 25 मीटर दूर तक घसीटते ले गया। राहगीरों ने उसे गाड़ी के नीचे से निकाला, तब तक खुश्बू की मौत हाे चुकी थी। दुर्घटना में दो युवतियां घायल हो गईं। 

वह अपनी सहेली को छोडने जा रही थीं। भीड़ ने चालक को लोडिंग वाहन समेत मौके से दबोच पुलिस के सिपुर्द कर दिया। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घटना शुक्रवार रात लगभग सवा नौ बजे की है। कालिंदी विहार स्थित एच-ब्लॉक निवासी 22 वर्ष की खुश्बू जुरैल अपनी छोटी बहन भूमि और पडोसी शिखा कुशवाह के साथ सहेली निशा चौधरी को छोड़ने गई थी। निशा चौधरी 500 मीटर दूर गीत गोविंद कालाेनी में रहती हैं।

चारों युवतियां पैदन जा रही थीं

चारों युवतियां सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने चारों में टक्कर मार दी। निशा और शिखा उछलकर दूर जा गिरीं। खुश्बू लोडिग वाहन के अगले हिस्से में फंस गई, गाड़ी उसे 25 मीटर तक घसीटते ले गया। लोडिंग वाहन सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकराने के बाद रुकी।

agra accidet 17 oct small

मृतका का फाइल फोटो।

राहगीरों ने गाड़ी के नीचे फंसी खुश्बू को बाहर निकाला, हो चुकी थी मौत

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने लोडिंग वाहन के नीचे फंसी खुश्बू को बाहर निकाला। चारों युवतियाें को पास के अस्पताल में लेकर गए। खुश्बू को रेफर करने पर स्वजन उसे दूसरे अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे में घायत तीनों युवतियां का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- आगरा मेट्रो की अनोखी तरकीब: न पुल टूटा, न खोला एक भी बोल्ट; फुट ओवर ब्रिज हटाए बिना रखा यू-गर्डर

यह भी पढ़ें- सदर बाजार तक पहुंची ट्रेन, मॉल रोड पर पहली बार दौड़ी आगरा मेट्रो; 3 KM का सफल ट्रायल रन

स्वजन ने बताया कि घायल शिखा कुशवाह शिक्षिका हैं। जबकि निशा चौधरी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि लोडिंग चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।