विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने को लेकर हंगामा, नारेबाजी

By Raj PratapEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 14 Oct 2026 02:40 PM (IST)

आगरा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। किसान ...और पढ़ें

आगरा में कृषि मंत्री से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

आगरा में कृषि मंत्री से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

HighLights

  1. आगरा में किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई।

  2. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने का प्रयास किया।

  3. किसानों की डीएपी खाद व सब्सिडी समस्याओं पर विरोध।

जागरण संवाददाता, आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कार्यकर्ता मंत्री से मिलकर किसानों की समस्याएं बताना चाहते थे। पुलिस द्वारा रोकने पर हंगामा हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस और कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आगरा में आयोजित मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश डागुर किसानों की समस्याओं को लेकर उनसे मिलने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे।

agra 14 oct small

पुलिस द्वारा रोके गए कार्यकर्ताता।

मुकेश डागुर ने लगाए आरोप

मुकेश डागुर का आरोप है कि बाजार बिक्री के लिए समय से नहीं खुल रहे हैं। आलू की बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही आलू किसानों को सब्सिडी का लाभ भी नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- आगरा छत्रपति शिवाजी म्यूजियम और यूनिटी मॉल का काम समय पर हो पूरा, डीएम मनीष के सख्त निर्देश

पुलिस और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मुकेश का कहना है कि इन्हीं समस्याओं को कृषि मंत्री के सामने रखने के लिए पहुंचे किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। घटना के दौरान कार्यालय परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई और कार्यकर्ताओं ने पुलिस व कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें- सदर बाजार तक पहुंची ट्रेन, मॉल रोड पर पहली बार दौड़ी आगरा मेट्रो; 3 KM का सफल ट्रायल रन